Loading...
Get FREE Surprise gift on the purchase of Rs. 2000/- and above.
-15%

Adhunik Hindi Kavya Piyush Ek Adhyayan (आधुनिक हिंदी काव्य पियूष एक अध्ययन)

127.00

Author Dr. Neelam Singh
Publisher Bharatiya Vidya Sansthan
Language Hindi
Edition 1st edition, 2015
ISBN 978-93-81189-40-5
Pages 310
Cover Paper Back
Size 14 x 2 x 21 (l x w x h)
Weight
Item Code BVS0042
Other Dispatched in 1-3 days

10 in stock (can be backordered)

Compare

Description

आधुनिक हिंदी काव्य पियूष एक अध्ययन (Adhunik Hindi Kavya Piyush Ek Adhyayan) साहित्य संस्कृति का प्रतीक होता है। हिन्दी भाषा का साहित्य भारतीय संस्कृति का विशाल कोश है। साहित्य जीवन की ही अभिव्यक्ति है। कवि खरा साहित्य उसे मानते है जिसमें जीवन की सच्चाइयों का प्रकाश हो। इसके लिए वह विवेक जरुरी है जो गर्द और कुहासे को भेदकर सच्चाई के प्रकाश तक पहुँच सके। इस कविता संग्रह का नाम है: आधुनिक काव्य पीयूष यह उन कविताओं का संग्रह हैं जिनमें जितना आनन्द का अमृत हैं, उतना ही वेदना का विष। कवि चाहे अमृत दे, चाहे विष, इनके स्रोत इसी धरती में हो तो उसकी कविता अमर है।

इस संग्रह की कविताएँ मानव जीवन से ओत-प्रोत हैं। कवियों की काव्यभूमि अपने आस-पास का समाज है। दूसरे अर्थों में कहे तो कवि का समकालीन परिवेश है। इस काल के कवियों का समाज मानव जीवन और बेबस, लचार, मजदूरों तथा स्त्रियों का समाज है। जो आधुनिक कवियों के, दर्पण में सब कुछ साफ तरीके से उपस्थित हैं। इसे माँ, स्त्री, क्रोध, प्रेम, अहंकार, दाग और दामन है तो वही विरह भी है। श्रेष्ठ काव्य वह है, जो सहदय की चित्तवृत्तियों का परिष्कार और परिमार्जन कर उनके उन्नयन में सहायक हो। काव्य के इस महत् उद्देश्य के अनुरुप प्रस्तुत संकलन की रचनाएँ इस प्रकार की है, जो विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में सहायक होंगी, उनमें सहज मानवीय भावनाओं का प्रतिष्ठापन करेंगी और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के परि प्रेक्ष्य में महान जीवन-मूल्यों और आदर्शों से अनुप्राणित करेंगी।

विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से संकलन के प्रारम्भ में एक लंबी भूमिका दी गयी है। इसमें आधुनिक काल के हिन्दी साहित्य के इतिहास का संक्षिप्त परिचय दिया गया है और साथ ही उस युग के प्रमुख रचनाकारों का उनकी कृतियों के नामों सहित नामोल्लेख भी किया गया है। अध्ययन की पूर्णता की दृष्टि से यह आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी आधुनिक कालीन हिन्दी साहित्य के इतिहास की गौरवशाली परम्परा को उसकी समग्रता में ग्रहण कर सकें। इस पुस्तक में संकलित कवियों का परिचय, उनका काव्य साथ ही उनकी प्रत्येक कविता का साहित्यिक परिचय, सारगर्भित व्याख्याएं दिया गया है जिससे वह पूर्णतया हृदयगम की जा सके।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Adhunik Hindi Kavya Piyush Ek Adhyayan (आधुनिक हिंदी काव्य पियूष एक अध्ययन)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Navigation
×