Doctor Vayu (डॉक्टर वायु)
₹35.00
| Author | Dr. Omkar Nath |
| Publisher | Sarva Sewa Sangh Prakashan |
| Language | Hindi |
| Edition | 9th edition |
| ISBN | - |
| Pages | 48 |
| Cover | Paper Back |
| Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
| Weight | |
| Item Code | SSSP0068 |
| Other | Dispatched in 1-3 days |
2 in stock (can be backordered)
CompareDescription
डॉक्टर वायु (Doctor Vayu) पाँच महातत्त्वों में आकाश के बाद वायु का ही स्थान आता है। उपनिषदों के कथनानुसार सूर्य-चाँद अस्त होने पर वायु में लीन हो जाते हैं, जल सूखने पर वायु में लीन हो जाता है, आग बूझने पर वायु में लीन हो जाती है, इसी प्रकार पृथ्वी आदि वायु में ही लीन हो जाते हैं। जिस प्रकार महासागर में मछली चारों ओर पानी से घिरी रहती है, उसी प्रकार स्थल के प्राणी वायु से घिरे रहते हैं। हमें केवल ‘वायु-प्राणी’ न कहकर ‘मुक्त-वायु-प्राणी’ (Open-Air-Animals) कहना कहीं ज्यादा उचित होगा। हम चाहे रोगी हों या निरोगी, चाहे सो रहे हों या जाग रहे हों, चाहे दिन हो या रात – हम तो हर क्षण बिना जाने ही साँस लेते ही रहते हैं।
जन्म लेने पर प्राणी जब पहली साँस लेता है, तो उसी के साथ उसकी जीवन-यात्रा शुरू हो जाती है और अन्तिम साँस के साथ उसकी यह यात्रा समाप्त हो जाती है। भोजन के बिना कुछ घण्टों तक ही हम जीवित रह सकते हैं, परन्तु वायु के बिना तो थोड़े-से क्षण भी जीवित रहना असम्भव हो जाता है। वायु ही प्राण-तत्त्व है, यही जीवन है, यही हमारा बल है। उस सर्वशक्तिमान परमात्मा की कारीगरी को देखकर हम चकित रह जाते हैं कि किस तरह वायु साँस द्वारा स्वयं अपने आप हमारे शरीर में जाती रहती है और वहाँ अपना कार्य करके वापिस आती रहती है। वायु का मुख्य कार्य रक्त की शुद्धि करना है।
मानव-शरीर की रचना ओषजन (ऑक्सीजन), कार्बन, हाइड्रोजन, कैल्शियम आदि जिन सोलह मूल तत्त्वों से हुई है, उनमें प्राण-वायु, (ऑक्सीजन) का भाग सबसे अधिक है। हमारे शरीर के अन्दर खाद्य-पदार्थों को जलाने के लिए भी ओषजन बहुत जरूरी है। इस तरह पाचन क्रिया के फलस्वरूप हमारे शरीर को गरमी एवं शक्ति मिलती है। कई वैज्ञानिकों के मतानुसार वायु से कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, आयरन, फास्फोरस, सल्फर, मैगनेशियम, सोडियम, पोटैशियम आदि पोषक तत्त्व हमारे शरीर को मिलते हैं। ओषजन का अधिक भाग तो शुद्ध वायु से मिलता है, परन्तु थोड़ा-सा भाग फल एवं हरी साग-सब्जियों से भी मिल जाता है।




Reviews
There are no reviews yet.