Ekadashi Vratodhyapan Vidhi (एकादशी व्रतोद्यापन विधि)
₹25.00
Author | Shri Dhar Shastri |
Publisher | Shastri Prakashan |
Language | Sanskrit |
Edition | 1st edition, 2018 |
ISBN | - |
Pages | 48 |
Cover | Paper Back |
Size | 17 x 0.5 x 11 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | SP0024 |
Other | Dispach in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
एकादशी व्रतोद्यापन विधि (Ekadashi Vratodhyapan Vidhi) एकादशीव्रत-उद्यापन अग्रहण कृष्णपक्ष की एकादशी को करना चाहिए। माघ में अथवा भीमतिथि को भी उद्यापन किया जा सकता है। दशमी के दिन एक समय भोजन करे, एकादशी को पवित्र होकर उद्यापन करे। कुछ लोग केवल शुक्ल पक्ष की ही एकादशी का व्रत करते हैं, कुछ लोग केवल कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत करते हैं। और उसका ही उद्यापन करते हैं। अतः उद्यापन प्रतिज्ञा संकल्प में शुक्लपक्ष की अथवा कृष्णपक्ष की एकादशी व्रत का उद्यापन करने का संकल्प करना चाहिए। इस पद्धति में दोनों पक्ष की एकादशी व्रत के उद्यापन का संकल्प लिखा गया है। कुछ शास्त्रों में १२ घड़ा और वायन देने तथा १२ ब्राह्मण को भोजन कराने को लिखा है-यह एकपक्षीय एकादशी के उद्यापन में जानना। दोनों पक्ष की एकादशी के उद्यापन में २६ वायन दिया जाता है। एकादशी व्रतोद्यापन के अवसर पर यदि सम्भव हो, तो पीठपूजन के बाद हवन के पहले एकादशी माहत्म्य को सुन लेना चाहिए।
Reviews
There are no reviews yet.