Guna Ratna Mala of Sri Bhavmisra (गुणरत्नमाला)
Original price was: ₹895.00.₹761.00Current price is: ₹761.00.
| Author | Dr. Kailashpati Pandey |
| Publisher | Chaukhambha Sanskrit Sansthan |
| Language | Sanskrit & Hindi |
| Edition | 2016 |
| ISBN | 81-86937-88-9 |
| Pages | 874 |
| Cover | Hard Cover |
| Size | 14 x 4 x 22 (l x w x h) |
| Weight | |
| Item Code | CSS0014 |
| Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
गुणरत्नमाला (Guna Ratna Mala) गुपारत्नमाला’ भिषग्बर श्री भावमिश्र की प्रथम रचना मानी जाती है। भावमिश्न सभी निघण्टुकारों में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। इनका भावप्रकाशनिघण्टु एक अत्यन्त प्रचलित एवं सर्वत्र पठन-पाठन में व्यवहत ग्रन्थ है। देश-विदेश के अनेक पुस्तकालयों में सुरक्षित ‘गुणरत्नमाला’ की अनेक पाण्डुलिपियों से इसके महत्त्व का पता चलता है। इस ग्रन्थ में पूर्व के निघण्टुओं के सापेक्ष गुणों का संकलन कर कौन सा गुण किस काल में आया और उसकी उपादेयता क्या है एवं द्रव्यगुण के सिद्धान्तों को प्रस्तुत किया गया है। द्रव्यगुण की दृष्टि से यह एक महत्त्वपूर्ण कृति है। आयुर्वेद दृष्टया पूर्व के ग्रंथों में पूर्वापर गुणों में जो विरोधाभास दिखाई देता है, को ध्यान में रखकर इस ग्रंथ में (‘गुणरत्नमाला’ एवं भावप्रकाश संहिता में) सापेक्ष अध्ययन किया गया है। जिसमें एक ही ग्रन्थकार के पहले एवं बाद के ग्रन्थ में गुण-कर्म में कहीं कहीं विभेद दृष्टिगोचर होता है।
उनका द्रव्यगुण सिद्धान्त के सापेक्ष समालोचना करते हुए उचित-अनुचित एवं विचारणीय के रूप में संकलन करने का प्रयास किया गया है। इससे द्रव्यगुण के निघण्टुओं की द्रव्यगुण की दृष्टि से अध्ययन की नवीन परम्परा का सूत्रपात होता है। समालोचना की दृष्टि से ‘गुणरत्नमाला’ एवं भावप्रकाश संहिता के पाठ का सम्यक् अध्ययन करते हुए जहाँ कुछ पाठभेद हैं उनका उपपत्तिपूर्व (Logical) समाधान प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। सन्दिग्ध द्रव्यों की दृष्टि से चूँकि इसके शीर्षक स्थानिक नाम (हिन्दी) में दिये गये हैं इसलिए कतिपय द्रव्यों के परिचय में ग्रन्थकार के अपने विचार का दिग्दर्शन होता है। जैसे- सौंफ (मिश्रेया), हिरवी, पीठविसर्पिका, अम्लवेतस आदि, साथ ही इसमें अजीर्ण-प्रकरण, प्रतिनिधि-द्रव्यप्रकारण जो भावप्रकाश संहिता में नहीं हैं. का विशद वर्णन किया गया है।








Reviews
There are no reviews yet.