Matangini Mahavidya (मातङ्गिनी महाविद्या)
Original price was: ₹275.00.₹234.00Current price is: ₹234.00.
Author | Goswami Prahalad Giri |
Publisher | Chaukhamba Sanskrit Series Office |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2017 |
ISBN | 978-81-218-0282-2 |
Pages | 340 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 3 x 21 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSSO0033 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
मातङ्गिनी महाविद्या (Matangini Mahavidya) प्रस्तुत ग्रन्थ श्रीदक्षिणामूर्त्ति गुरु-परम्परा के अन्तर्गत ‘श्रीमातङ्गिनी महाविद्या’ की उपासना का एक सम्पूर्ण निर्देशक है। ‘श्रीमातङ्गिनी महाविद्या’ की उपासना ‘श्रीविद्या’ के अन्तर्गत निरूपित है। इसमें श्रीयन्त्रात्मक श्रीमातङ्गिनी यन्त्र की अर्चना की जाती है। इस यन्त्र की अधिष्ठात्री पीठशक्ति ‘ श्रीमातङ्गिनी महाविद्या’ देवता के रूप में प्रतिष्ठित है। यहाँ पर श्रीदक्षिणामूर्त्ति ‘शिव’ ही गुरु हैं; श्रीमातङ्गिनी महाविद्या का ‘सर्वलोक-वशीकरणात्मक’ बीजरूपी पारम्परिक मन्त्र ही ‘श्रीमातङ्गिनी मन्त्र’ है। इसकी उपासना से यन्त्रात्मक फलोपलब्धि के साथ-साथ विशेषतः साधक को सम्पूर्ण जगत के वशीकरण की शक्ति प्राप्त होती है। यह पराशक्ति त्रिपुरा की ‘सर्वलोक-वशकारिणी’ महाविद्या है।
प्रस्तुत ग्रन्थ के ‘ज्ञानखण्ड’ में श्रीविद्यात्मिका श्रीगातङ्गिनी महाविद्या के पारम्परिक अत्यन्त गूढ़ रहस्यों का निरूपण सरल भाषा में किया गया है; जबकि ‘सपर्याखण्ड’ के अन्तर्गत अपने आप दीक्षित होने की विधि, पूजाविधि तथा वन्दना का निरूपण हुआ है। यह एक सम्पूर्ण पद्धति है। ग्रन्थ का मूल संस्कृत तथा अनुवाद हिन्दी भाषा में निरूपित है। यह संस्करण श्रीविद्या के अन्तर्गत ‘श्रीमातङ्गिनी महाविद्या’ की पारम्परिक उपासना का अत्यन्त उपयोगी ग्रन्थरत्न है।
Reviews
There are no reviews yet.