Matra Garbha Sanskar (मातृ गर्भ संस्कार)
Original price was: ₹195.00.₹165.00Current price is: ₹165.00.
Author | Dr. Priti Ved Shukla |
Publisher | Chaukhambha Orientalia |
Language | Hindi |
Edition | 2022 |
ISBN | 978-93-90777-39-6 |
Pages | 96 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CO0362 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
मातृ गर्भ संस्कार (Matra Garbha Sanskar) यह पुस्तक सरल हिन्दी भाषा, जो आम बोलचाल की भाषा के शब्दों के उपयोग के साथ लिखी गयी है, जिससे प्रत्येक स्तर की गर्भवती महिला को इस पुस्तक से लाभ प्राप्त होगा। गर्भ संस्कार प्रक्रिया को चिकित्सा के रूप में उपयोग करने के लिए मैंने इस प्रकरण से संबन्धित पुस्तक को पढ़ने का विचार किया। उस समय मुझे अन्य भाषा में गर्भ संस्कार की पुस्तक प्राप्त हुई। अतः इस अभाव पूर्ति करने के लिए यह पुस्तक हिन्दी भाषा में लिखने का विचार मन में आया। गर्भ संस्कार एक धारणा है। परन्तु इस प्रक्रिया का पालन स्वयं की गर्भावस्था में करने पर व चिकित्सक की दृष्टि से पालन करवाने में अलग ही अनुभव प्राप्त हुआ। उन अनुभव के फलस्वरूप, मैंने इस प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन किया है तथा गर्भ संस्कार एक विज्ञान के रूप में सामने लाया है। गर्भ संस्कार प्रक्रिया प्राचीनकाल के अनुसार उल्लिखित है। परन्तु हमारे वर्तमान काल में वातावरण, भोजन व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, परिधान परिवर्तन, मानसिक अवस्था के अनुसार इस प्रक्रिया में कालानुसार परिवर्तन करने की आवश्यकता पड़ती हैं। जो इस पुस्तक में समाहित है।
चिकित्सक रोगी के शरीर व मन में चल रहे सूक्ष्म प्रक्रिया को लक्षणों के द्वारा ही समझ सकता है। परन्तु कुछ लक्षण परीक्षा के द्वारा भी नहीं जाने जाते हैं। उसे केवल रोगी ही अनुभव करता है। गर्भावस्था के अनुभव भी विशेषकर गर्भिणी को ही होता है। अतः गर्म संस्कार को मैंने अपने गर्भावस्थाकाल में अनुसरण किया। कुछ अनुभव मुझे इस प्रक्रिया को अनुसरण करते समय मिले। जिसे मैंने इस पुस्तक में बताया है। गर्भावस्था में 7 भिन्न-भिन्न विद्याओं का अनुसरण प्रत्येक माह के गर्भावस्था में करने का अनुभव प्राप्त होताहै। गर्भावस्था को और भी रोचक व प्रभावशाली बनाने हेतु इस पुस्तक में लिखी चिकित्सा व गर्भ मासानुमासिक कार्य प्रणाली उपयोगी होगी। इस पुस्तक में प्रत्येक विषय की व्याख्या कारण के साथ की गयी है। आध्यात्मिक व विज्ञान का सुन्दर सामंजस्य प्रत्येक विषय में देखने को मिलता है। वर्तमान में व्यक्ति को किसी भी कार्य करने के लिए मन आनेवाले प्रश्न “क्यूँ” का उत्तर इस पुस्तक में मिलता है।
Reviews
There are no reviews yet.