Neeb Karori Ke Baba (नीब करौरी के बाबा)
₹30.00
Author | Badarinath Kapoor |
Publisher | Vishwavidyalay Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 4th edition, 2017 |
ISBN | 978-93-5146-171-5 |
Pages | 56 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 1 x 21 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | VVP0021 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
9 in stock (can be backordered)
CompareDescription
नीब करौरी के बाबा (Neeb Karori Ke Baba) घोर कलियुग की इस बीसवीं शताब्दी में भी भारतभूमि पर अनेक ऐसे सन्त-महात्माओं ने जन्म लिया जिनका मूल उद्देश्य सम्भवतः मानव समाज का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उपकार करना ही था। ऐसे सन्त-महात्माओं को इसीलिए अवतारी पुरुष कह सकते हैं क्योंकि इन्होंने भगवान् राम और कृष्ण की ही तरह पृथ्वी का भार हल्का किया और अपने भक्तों का असीम उपकार किया।
वैसे तो बाबा का विराट् स्वरूप है, इनके लीला-कौतुक भी अगणित हैं, इन पर साहित्य भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है तो भी हमें बाबा की जिस छवि के दर्शन हुए तथा इसके फलस्वरूप जो सुख प्राप्त हुआ उसका कुछ अंश ही सही, अपने पाठकों तक पहुँचाने के लिए हम प्रयत्नशील हैं।
सिद्धि माँ की असीम कृपा की अनुभूति हम इस क्षण प्रत्यक्ष रूप से कर रहे हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से यह प्रयास सम्भव हुआ है। हम उन महानुभावों के प्रति भी आभार व्यक्त करना अपना कर्त्तव्य समझते हैं जिनके संस्मरणों का उल्लेख हमने इस पुस्तिका में किया है।
Reviews
There are no reviews yet.