Purano Me Ayurved (पुराणों में आयुर्वेद)
Original price was: ₹500.00.₹425.00Current price is: ₹425.00.
Author | S. N. Khandelwal |
Publisher | Chaukhamba Sanskrit Series Office |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2020 |
ISBN | 978-81-218-0447-9 |
Pages | 318 |
Cover | Paper Back |
Size | 18 x 2 x 23 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSSO0080 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
पुराणों में आयुर्वेद (Purano Me Ayurved) “पुराणों में आयुर्वेद” शीर्षक यह ग्रन्च यथार्थतः मेरी कृति नहीं है। श्रद्धेय पुराणकार ने लोकल्याण की भावना से अनुप्राणित होकर पुरातन गाथाओं के बीच-बीच में जो रोगनाशक चिकित्सा सम्बन्धित उपदेश दिये थे, यह मात्र उसकर पुरातन गाय अतः इस ग्रन्थ के यथार्थ मूल लेखक महर्षि वेदव्यास को ही मानना उचित है। यहां उनके श्लोकों का यथाशक्ति अनुवाद प्रस्तुत करना ही मेरी कृति रही है।
शरीर ही धर्म का साधन करता है। चिकित्सा की सीमा हमारे स्थूल शरीर के साथ कुछ अंश में सूक्ष्म देह तक प्रभावी होती है। सूक्ष्म में अंकित प्राचीन संस्कार ही जन्मान्तर में व्याधि के कारण होते हैं। इन संस्कारों का परिमार्जन मणि-मन्त्र तथा औषधि इन तीनों से सम्भव है। ऋषियों ने इसी का संकेत पुराणों में अपनी चिकित्सा प्रणाली तथा औषधि का निर्देश देकर किया है। मैंने ‘तन्त्रों में आयुर्वेद’ शीर्षक ग्रन्थ में प्राचीन तन्त्रों में उल्लिखित कतिपय उपायों का संग्रह किया था। उसी कड़ी में पुराणों में वर्णित आयुर्वेद एवं औषधि प्रकरण समन्वित यह ग्रन्थ प्रस्तुत है। हो सकता है कि हजारों वर्ष पूर्व लिखी गई चिकित्सा प्रणाली के अन्तर्गत वर्णित औषधि समूह में से बहुतायत औषधियों के नाम परिवर्तित हो गये हों, तथापि इस विद्या का ज्ञाता न होने के कारण मैं इस अहम विन्दु पर तनिक भी प्रकाश प्रक्षेपण नहीं कर सका। इसे मैं अपनी अज्ञता मानकर पाठक वर्ग के प्रति क्षमा प्रार्थी हूं। विज्ञ विद्वान् इस सम्बन्ध में अवश्य प्रयास करेंगे, यह विश्वास है। इसी के साथ मेरा एक संकलन ग्रन्थ “पुराणों में ज्योतिष” शीर्षक का भी मुद्रणाधीन है।
Reviews
There are no reviews yet.