Skanda Mahapuranam Set Of 7 Vols. (स्कन्दमहापुराणम् 7 भागो मे) (10 Books)
Original price was: ₹16,050.00.₹13,643.00Current price is: ₹13,643.00.
Author | S.N. Khandenwal |
Publisher | Chaukhambha Krishnadas Academy |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2023 |
ISBN | 978-81-7080-439-0 |
Pages | 8686 |
Cover | Hard Cover |
Size | 18 x 48 x 25 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSSO0260 |
Other | Dispatched in 3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
स्कन्दमहापुराणम् 7 भागो मे (Skanda Mahapuranam Set Of 7 Vols.) पुराण वाङ्मय में स्कन्द के नाम से दो ग्रन्थ मिलते हैं। एक खण्डों में विभक्त है, दूसरा संहिताओं में विभक्त हैं। नारदीयपुराण अपनी सूची में खण्डात्मक पुराण का ग्रहण किया है। नारदीयपुराण में स्कन्दपुराण के सात खण्ड गिनाये गये हैं- (१) माहेश्वर, (२) वैष्णव, (३) ब्राह्म, (४) काशी, (५) अवन्ती, (६) नागर, (७) प्रभास। अन्य मतानुसार अवन्ती और नागर के स्थान पर रेवा और तापी खण्ड गिने जाते हैं। यह सप्तखण्डात्मक पुराण महापुराण माना जाता है। छः संहिताओं वाला स्कन्दपुराण पुराण है। दोनों ही पुराण वाङ्मय के जाज्वल्यमान रत्न हैं। दोनों के श्लोंकों की संख्या ८१ हजार बतायी जाती है।
विषय की दृष्टि से सम्पूर्ण पुराण में महेश्वर शिव और माहेश्वरधर्म की प्रधानता है। कहा भी है-
(१) यस्मिन्प्रतिपदं साक्षान्महादेवो व्यवस्थितः । (नारदीपुराण)
( २) यत्र माहेश्वराधर्माः षण्मुखेन प्रकाशिताः । (नारदीयपुराण)
(३) यत्र माहेश्वरान्धर्मानधिकृत्य च षण्मुखः। (मत्स्यपुराण)
अर्थ यह है कि (१) स्कन्दपुराण के प्रत्येक पद में शिव प्रतिष्ठित हैं। (२) षड़ानन स्कन्द ने इस पुराण में माहेश्वर (शैव) धर्म का प्रतिपादन किया है। (३) शैव धर्म को ही लक्ष्य में रखकर स्कन्द ने इस पुराण का उपदेश दिया।
Reviews
There are no reviews yet.