Tvacharog Chitiksa (त्वचारोग-चिकित्सा)
₹240.00
Author | Dr. Jhansingh Chauhan |
Publisher | Chaukhamba Surbharti Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 2020 |
ISBN | - |
Pages | 382 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSP0966 |
Other | Dispatched in 3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
त्वचारोग-चिकित्सा (Tvacharog Chitiksa) त्वचा (Skin) हमारे शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। आज मनुष्य की व्याधियों में त्वचा रोग का औसतन परिमाण १०% है। आधुनिक युग में विभिन्न सौन्दर्य प्रसाधनों, डिटर्जेण्ट्स, पॉलिस्टर आदि के कपड़ों का प्रयोग, रासायनिक खाद, कल-कारखानों में होने वाला वस्तु सम्पर्क एवं बेशुमार प्रदूषण आदि प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप चर्म रोगों का प्रसार भी तीव्र गति से हो रहा है। भारत में ‘कुष्ठ’ जैसे चर्मरोग बहुत ही भयावह स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं, जो समाज के लिए अभिशाप है। ऐसे महत्त्वपूर्ण अंग पर राष्ट्रभाषा हिन्दी में उच्चकोटि के साहित्य की कमी को दृष्टिगत रखते हुए इस पुस्तक की रचना की गई है।
प्रस्तुत पुस्तक में ७५ अति महत्त्वपूर्ण रोगों का वर्णन किया गया है। जिसमें प्रत्येक चर्मरोग का परिचय, कारण, लक्षण, परीक्षणात्मक निदान के साथ-साथ उनकी आधुनिक पेटेण्ट चिकित्सा प्रस्तुत की गई है। चिकित्सकों के लिए अनुभव-सिद्ध नुस्खे (प्रेस्क्रिप्शन नोट्स) दिये गये हैं, जो अन्य किसी पुस्तक में प्राप्त नहीं है। अतः लेखक का दावा है कि यदि चिकित्सक का निदान सही है तो पुस्तक में वर्णित चिकित्सा के अनुसार चर्म रोग से पीड़ित रोगी अतिशीघ्र लाभान्वित हो सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में ‘प्लास्टिक सर्जरी’ एवं ‘ग्राफ्टिग’ आदि के आधुनिकतम अनुसन्धानों का भी यथास्थान वर्णन किया गया है। पुस्तक के अन्त में विविध परिशिष्ट प्रस्तुत किये गये हैं, जो इस पुस्तक का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। इसमें सर्वप्रथम विविध रोगों से सम्बद्ध लगभग १५० औषध व्यवस्थापत्र (Medical Prescriptions) प्रस्तुत किये गये हैं जो मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इसके पश्चात् चर्म रोगों में प्रयोगार्थ पेटेण्ट मेडीसिन्स के नुस्खों की एक वृहत् सूची प्रस्तुत की गई है। इस सूची के सह्योग से चिकित्सक को अपने रोगियों के लिए औषधि प्रेस्क्राइब करने में सुविधा होगी। इसमें केवल वहीं पेटेण्ट औषधियाँ सम्मिलित की गई हैं जो सामान्य रूप से प्रयोग में जाती हैं और जिनका सबसे अधिक प्रभाव होता है। त्वचा रोगों में विशिष्ट एण्टीबायोटिक औषधियों का प्रयोग एवं स्थानीय प्रयोग में आने वाली औषधियों (Drugs for local therapy) को भी विशिष्ट स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त परिशिष्ट में जन्यान्य उपयोगी सामग्री भी सम्मिलित की गई हैं।
Reviews
There are no reviews yet.