Loading...
Get FREE Surprise gift on the purchase of Rs. 2000/- and above.

Arabi Sahitya Ka Itihas (अरबी साहित्य का इतिहास)

120.00

Author Dr. Narendra Bahadur Shrivastava
Publisher Uttar Pradesh Hindi Sansthan
Language Hindi
Edition 1st edition, 2008
ISBN 978-81-89989-04-0
Pages 240
Cover Paper Back
Size 14 x 1 x 22 (l x w x h)
Weight
Item Code UPHS0001
Other Dispatched in 1-3 days

5 in stock (can be backordered)

Compare

Description

अरबी साहित्य का इतिहास (Arabi Sahitya Ka Itihas) यह दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि वैश्वीकरण के इस युग में भी अनेक देश और संस्कृतियाँ ऐसी हैं, जिनके बारे में राष्ट्रभाषा हिन्दी में हमारी जानकारी अत्यंत सीमित है। अरबी भाषा और उसके साहित्य को इसी श्रेणी में रखा जा सकता है। सच तो यह है कि अरबी बोलने वाले देशों में न केवल उच्च स्तर का साहित्य रचा गया अपितु इसके अन्तर्गत जो शेरो-शायरी, नाटक और उपन्यास लिखे गये, उन्हें निर्विवाद रूप से विश्व स्तर पर सराहा गया। दुर्भाग्य से राष्ट्रभाषा हिन्दी में इसके बारे में जानकारी अल्प ही है। हम अरब देशों के बारे में एक सीमा से अधिक प्रायः नहीं जानते। अब यह सीमित बोध तेजी से टूट रहा है। स्व. डॉ. नरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव और श्रीमती उषा श्रीवास्तव द्वारा रचित यह पुस्तक ‘अरबी साहित्य का इतिहास’ इसका प्रमाण है। स्व. डॉ. नरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव अरबी, फारसी व उर्दू आदि भाषाओं के गहरे जानकर ही नहीं थे अपितु सम्बन्धित संस्कृतियों व साहित्य में भी उनकी विशेषज्ञता थी।

यह पुस्तक ‘अरबी साहित्य का इतिहास’ नौ अध्यायों में विभक्त है। पहले अध्याय में साहित्य व ललित कलाओं को अरबी भाषा की देन, इस्लाम पूर्व के अरबी साहित्य व तत्कालीन शायरी आदि का प्रमाणिक उल्लेख है। दूसरा अध्याय कुरान मजीद की भाषा-शैली व साहित्य पर उसके प्रभाव को रेखांकित करता है। तीसरा अध्याय उमवी काल इसमें हदीस, नव (व्याकरण) व लुगत (कोश) आदि पर सारगर्भित जानकारी है। चौथा अध्याय अरबी साहित्य के अब्बासी काल पर, जो कई चरणों में विभक्त रहा है, प्रकाश डालता है। पाँचवा अध्याय मुगलकाल में अरबी में रची गयी साहित्य, इतिहास व भूगोल सम्बन्धी रचनाओं से सम्बन्धित है। छठा अध्याय अरबी साहित्य के प्रतिष्ठित उस्मानी युग को समर्पित है। सातवां अध्याय इस दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है कि यह अरबी साहित्य पर भारतीय प्रभाव को रेखांकित करता है। आठवां अध्याय आधुनिक अरबी साहित्य तथा नवां अध्याय बीसबी शताब्दी के अन्य विश्वस्त भारतीय अरबी साहित्यकार से हमें परिचित कराता है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Arabi Sahitya Ka Itihas (अरबी साहित्य का इतिहास)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Navigation
×