Champu Ramayan (चम्पूरामायणम्)
₹149.00
Author | Pt. Ramnath Tripathi Shastri |
Publisher | Chaukhambha Sanskrit Series Office |
Language | Hindi & Sanskrit |
Edition | 2nd edition, 2016 |
ISBN | - |
Pages | 538 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSSO0570 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
Champu Ramayan (चम्पूरामायणम्) समय-समय पर कवि मूर्धन्य श्रीमन्महाराजभोजराजकृत ‘चम्पू रामायण’ के अनेक संस्करण पाठकों के समक्ष अपने सन्तोषप्रद विशिष्टगुणों का उपहार लेकर प्रस्तुत हुए, फिर भी पाठकों की दृष्टि से ऐसे संस्करण की आवश्यकता ज्यों की त्यों बनी ही रह गयी, जो संस्कृत साहित्य का संस्कृत माध्यम से अथवा हिन्दी माध्यम से अध्ययन करने वाले दोनों प्रकार के पाठकों का समान रूप से कल्याण कर सके। उनकी इसी आवश्यकता को दृष्टि में रख कर ‘कल्याणी’ संस्कृत-हिन्दी व्याख्योपेत ‘चम्पू रामायण’ का यह अभिनव संस्करण उनके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसकी अपनी विशिष्टता हैः-
(१) आरम्भ में भूमिका की योजना कर चम्पू काव्य का उद्भव और विकास उसकी परम्परागत परिभाषा, कवि और उसकी प्रस्तुत कृति आदि विषय में ज्ञातव्य बातों पर सरल एवं सुबोध हिन्दी में संक्षेप में प्रकाश डाला गया है। (२) संस्कृत व्याख्या को, मूल की अपेक्षा सरलतर भाषा और विशद शैली में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है जिससे दोनों प्रकार के पाठक समान रूप से लाभान्वित हो सकें। प्रसङ्गवश आये हुए अलङ्कारों और छन्दों का लक्षण सहित निर्देश तथा अन्तर्गत कथाओं का संलिप्त उल्लेख कर दिया गया है। (३) गद्य-पद्य सभी भागों का अर्थ हिन्दी में स्पष्ट कर दिया गया है। (४) अन्त में हिन्दी नोट्स (टिप्पणी) में आवश्यक शब्दों की व्याख्या, आवश्य कतानुसार उनका व्याकरण सम्बन्धी विवेचन आदि भी कर दिया गया है, किन्तु ग्रन्थ के विस्तार भय से यह सब सक्षेप में ही करना पड़ा है। (५) पाठकों की सुविधा के लिए अन्त में वर्णानुक्रम पद्यसूची भी प्रस्तुत कर दी गयी है।
Reviews
There are no reviews yet.