Rastriya Swam Sewak Sangh Aur Hindu Dharma (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और हिन्दू धर्म)
₹255.00
Author | Swami Katpatri JI Maharaj |
Publisher | Vedshastranusandhan Kendra |
Language | Hindi |
Edition | - |
ISBN | - |
Pages | 240 |
Cover | Paper Back |
Size | 13 x 2 x 21 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | KJM0014 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और हिन्दू धर्म (Rastriya Swam Sewak Sangh Aur Hindu Dharma) प्रस्तुत पुस्तक का मूलोद्देश्य यह सिद्ध करना है कि श्री गोलवलकर जी द्वारा व्याख्यात हिन्दू राष्ट्रवाद का सम्बन्ध हिन्दू-धर्म से है या नहीं। इस पर सबसे प्रामाणिक और आधिकारिक ढंग से कहने का हक पूज्य श्री स्वामी करपात्रीजी को प्राप्त है। उन्होंने सभी पहलुओं से गोलवलकर जी की पुस्तकों के उद्धरणों से सिद्ध किया है कि रा० स्व० संघ के राष्ट्रवाद का सम्बन्ध हिन्दू-धर्म से नहीं है और वह पाश्चात्य नात्सी या हिटलरी किस्म का है। यदि ऐसा है तो यह देश के लिए अत्यन्त खेदजनक है।
आज के सर्वाधिक महत्त्व प्राप्त सनातनी धर्माचार्य अभिनव शंकराचार्य पूज्य स्वामी करपात्रीजी की मान्यता की उपेक्षा श्री गोलवलकर जी नहीं कर सकते। इसमें किसी भी प्रकार की नीति यही होगी कि प्रस्तुत विषय पर खुलकर विचार किया जाय। यदि विचार रूप में कोई सामग्री हमें श्री गोलवलकर जी से प्राप्त हुई तो हम उसे भी प्रकाशित करेंगे। हम ‘वादे-वादे जायते तत्त्वबोध:’ के पक्षपाती हैं। हमारा लक्ष्य सत्य के वास्तविक स्वरूप को सामने लाना है।
Reviews
There are no reviews yet.