Sushrut Samhita Darpan (सुश्रुत संहिता दर्पण)
Original price was: ₹125.00.₹106.00Current price is: ₹106.00.
Author | Kanjiv Lochan |
Publisher | Chaukhamba Publications |
Language | Hindi |
Edition | 2022 |
ISBN | 978-81-89798-00-0 |
Pages | 120 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 4 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSS0035 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
सुश्रुत संहिता दर्पण (Sushrut Samhita Darpan) शल्यचिकित्सा के जनक महर्षि सुश्रुत एवं उनका प्रसिद्ध ग्रंथ सुश्रुत संहिता किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ईस्वी सन् के आरम्भिक सदियों में इस ग्रंथ का स्वरूप प्रकट हुआ और तब से इसकी लोकप्रियता और उपयोगिता दोनो निरन्तर वर्धमान ही रहे हैं। समय यदि पर्याप्त हो तो सुश्रुत संहिता को समग्र ही पढ़ना चाहिये। यदि समय अपर्याप्त हो, जिज्ञासा पूरी हो तो ग्रंथ का संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया जा सके ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। प्रस्तुत रचना इसी उद्देश्य को लेकर लिखि गई है। पाठकों को सुश्रुत संहिता का अध्यायवार परिचय इस रचना से होगा ही, साथ में ग्रंथ में कौन-कौन प्रसंग कहाँ-कहाँ उठाये गये हैं, एक बोधगम्य भाषा में इसकी भी जानकारी उन्हें मिल सकेगी।
आयुर्वेद के BAMS के विद्यार्थियों को सुश्रुत संहिता से अपना परिचय प्रगाढ़ करने एवं परीक्षा के पहले ग्रंथ के विषय वस्तु को कंठस्थ करने हेतु भी प्रस्तुत रचना बहुत उपयोगी होगी। ग्रंथकर्ता डॉ. कंजीव लोचन आयुर्वेद-साहित्य के एक गंभीर अध्येता हैं। संस्कृत, हिन्दी एवं आंग्ल भाषा में समान अधिकार से इनका लेखन होता है। आयुर्वेद पर इनकी कई रचनाएं तथा हाल ही में भैषज्य रत्नावली का इनके द्वारा किया अंग्रेजी अनुवाद प्रकाशित हुआ है। इनकी सभी रचनाओं को आयुर्वेद के पाठकों के बीच प्रचुर लोकप्रियता प्राप्त हुई है।
Reviews
There are no reviews yet.