Ayurvediya Pravesh Pariksha Digdarshika (आयुर्वेदीय प्रवेश-परीक्षा दिग्दर्शिका)
₹765.00
Author | Dr. Pravin Kumar Chaudhary |
Publisher | Chaukhamba Surbharti Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 2022 |
ISBN | 978-93-81484-37-1 |
Pages | 1600 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 7 x 21 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | SUR0028 |
Other | Dispatched in 3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
आयुर्वेदीय प्रवेश-परीक्षा दिग्दर्शिका (Ayurvediya Pravesh Pariksha Digdarshika) आयुर्वेद वास्तव में जीवन-विज्ञान है। प्राचीन काल में महर्षियों ने अपनी ज्ञान-रश्मि से इसे प्रकाशित कर मानव जाति के कल्याण हेतु इसका सृजन किया। प्राचीन काल की गुरु-शिष्य परम्परा से प्रारम्भ होकर आधुनिक युग के आयुर्वेद विद्यालयों तक फलता-फूलता ये ज्ञान एक अविरल धारा के रूप में गतिमान है।
वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है। विद्यार्थियों को बाल्यकाल से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है, तब कहीं जाकर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो पाता है। आयुर्वेद भी इससे अछूता नहीं हैं। हमारे देश में लगभग 105 आयुर्वेद महाविद्यालय हैं। इनमें से अनेक स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर तीन संस्थान क्रमशः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आयुर्वेद संकाय (चिकित्सा विज्ञान संस्थान), राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर एवं गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय जामनगर में स्नातकोत्तर स्तर के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश के लिए एवं विभिन्न चिकित्साधिकारी आदि पदो के लिए आयुर्वेद में प्रतियोगी परीक्षाएँ करायी जाती हैं। लेकिन इन सब परीक्षाओं हेतु पाठ्य सामग्री का अभाव है, अतः छात्रों का उचित मार्गदर्शन नहीं हो पाता है। इस दिशा में मैंने एक लघु प्रयास किया है। प्रयास का आकलन तो प्रबुद्ध पाठक गण ही कर सकते हैं। लेकिन यदि यह पुस्तक पाठकों के लिए थोड़ी भी लाभदायक रही तो मैं अपने परिश्रम को सार्थक समझेंगा।
Reviews
There are no reviews yet.