Uddameshwar Tantram (उड्डामेश्वरतन्त्रम्)
₹140.00
Author | Udhav Prasad Uttam |
Publisher | Bharatiya Vidya Prakashan |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 1st edition, 2008 |
ISBN | 978-81-217-0213-3 |
Pages | 136 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 1 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | TBVP0095 |
Other | Dispatched In 1 - 3 Days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
उड्डामेश्वरतन्त्रम् (Uddameshwar Tantram) उड्डामरेश्वर तन्त्र तान्त्रिक साहित्य का अत्यन्त ही महत्वपूर्ण ग्रन्थ है। इसमें सभी औषधि तन्त्र से सम्बन्धित क्रियायें हैं। औषधि तन्त्र तान्त्रिक साहित्य का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें अनेक तान्त्रिक ग्रन्थ प्राप्त होते हैं, जिनमें से उड्डामरेश्वर तन्त्र भी आता है। इसके अतिरिक्त आकाशभैरवकल्प, काकचण्डीश्वरकल्पतन्त्रम्, योगरत्नमाला, कामरत्नम्, उड्डीशतन्त्र, कक्षपुटतन्त्र, दत्तात्रेयतन्त्र, रसरत्नाकर, गौरीकाञ्चालिकातन्त्र आदि ग्रन्थ आते हैं। यह सभी ग्रन्थ इस समय प्रकाशित हैं और सुगमता से उपलब्ध हैं। उड्डामरेश्वरतन्त्र एक क्रियात्मक ग्रन्थ है, इसमें किसी सिद्धान्त का प्रतिपादन नहीं किया गया है। इसमें यक्षिणी साधनाओं का नवें पटल में अत्यन्त ही विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। ऐसा किसी अन्य ग्रन्थ में वर्णन या विवरण प्राप्त नहीं होता है। यह इसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता है। इसमें तान्त्रिक षट्कर्मो का विस्तृत वर्णन मिलता है। ऐसा ही वर्णन कामरत्नम् एवं कक्षपुट् में मिलता है।
उड्डामरेश्वर तन्त्र शैव एवं शाक्त सम्प्रदाय का ग्रन्थ प्रतीत होता है। कुछ स्थान बौद्ध धर्म के वज्रयान सम्प्रदाय का भी सङ्केत करते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें गणेश के मन्त्रों का भी वर्णन प्राप्त होता है। इस प्रकार इस ग्रन्थ में समस्त लोक कल्याणकारी क्रियाओं का वर्णन किया गया है। इस तन्त्र का हिन्दी अनुवाद मैंने अपनी क्षमता के अनुसार यथा सम्भव शुद्धतापूर्वक किया है। इसका अन्तिम पन्द्रहवां पटल अत्यन्त ही अस्पष्ट एवं भ्रामक है, प्रयोग भी अपूर्ण एवं अस्पष्ट है इसलिए मैंने इसका अनुवाद नहीं किया है। केवल मूल मात्र संस्कृत में लिखा है। पाठकगण इस त्रुटि को क्षमा करेंगे।
Reviews
There are no reviews yet.