Hindi Mantra Maharnava Mishra Khand (हिन्दी मंत्र महार्णव मिश्र खण्ड)
₹382.00
Author | Ram Kumar Rai |
Publisher | Prachya Prakashan |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2021 |
ISBN | - |
Pages | 304 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | RTP0139 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
हिन्दी मंत्र महार्णव मिश्र खण्ड (Hindi Mantra Maharnava Mishra Khand) मन्त्रमहार्णव जैसे वृहत्तम ग्रन्थ को अनुवाद सहित प्रकाशित करने का संकल्प करते समय में इस कार्य की कठिनाइयों की कल्पना नहीं कर पाया था। कई बार ऐसी स्थितियाँ उत्पन्न हुई जब मैं न केवल निराश हुआ वरन अपने को अत्यन्त असहाय भी अनुभव करने लगा, परन्तु न जाने किस दैवी प्रेरणा और प्रोत्साहन के फलस्वरूप यह कार्य आगे बढ़ता रहा। आज इसके पूरा हो जाने को मैं केवल भगवान् की कृपा ही मानता हूँ।
इस भाग में मुख्यतः षट्कर्मों, यक्षिणियों, चेटकों तथा अन्यान्य काम्यकर्मों और कौतुकों आदि से सम्बद्ध विस्तृत और प्रामाणिक वर्णन होने के कारण, अनुवाद सहित प्रकाशित हो जाने पर इसके दुरुपयोग की आशङ्का से ही मैं इसके प्रकाशन से विरत रहना चाहता था। अतः आज इसके पूरा हो जाने पर मैं पाठकों से यही निवेदन करूँगा कि इसमें वर्णित प्रयोगों का केवल रचनात्मक कार्यों के लिये ही प्रयोग करें। इसमें दिये गये अनेक प्रयोग मेरे अनुभूत हैं और मेरा विश्वास है कि श्रद्धा तथा विश्वासपूर्वक जो भी इन प्रयोगों को करेगा उसे अवश्य सफलता मिलेगी। ग्रन्थ के 13 वें तङ्ग में दिये गये इन्द्रजाल कौतुकों को करते समय कुछ विशेष सतर्कता रखना चाहिये।
प्राचीन विधियों से कौतुक बताये गये हैं उन्हें तो साधक तदनुसार कर सकते हैं, किन्तु जिनमें आधुनिक एसिडों तथा अन्य रासायनिक द्रव्यों के प्रयोग का उल्लेख है उन्हें साथकों को नहीं करना चाहिये क्योंकि एक और उन द्रव्यों के प्रयोग से जहाँ संकट उपस्थित हो सकता है, वहीं दूसरी ओर उनमें कोई चमत्कार नहीं है। उन दव्यों को मिलाने के परिवर्तन स्वरुप जो चमत्कार प्रतीत होते हैं उन्हें आज का विज्ञान आज अच्छी तरह जानता है। इतना ही नहीं विज्ञान की सहायता से आज कहीं अधिक आश्चर्यजनक चमत्कार किये जा सकते हैं। अतः इस तरङ्गः से वर्णित चमत्कारों से अपढ व्यक्ति भले ही चमत्कृत हों, साधारण विज्ञान जनानेवालों के लिये भी इनमें कोई चमत्कार लक्षित नहीं होगा। साथ ही विज्ञान के ज्ञान से रहित प्रयोगकर्ता उल्लिखित रासायनिक द्रव्यों का स्पर्श करने आदि से संकट में पड़ सकता है। अतः पाठक ऐसे प्रयोगों से विरत रहें ता अच्छा होगा।
Reviews
There are no reviews yet.