Bharatiya Kundali Vigyan (भारतीय कुण्डली विज्ञान)
₹262.00
Author | Mithha lal Himmat Ram Ojha |
Publisher | Bharatiya Vidya Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 2019 |
ISBN | - |
Pages | 282 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | MP0003 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
भारतीय कुण्डली विज्ञान (Bharatiya Kundali Vigyan) इसकी उपयोगिता का सबल प्रमाण यह है कि यह पुस्तक सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय-वाराणसी (वा.सं.वि., वाराणसी) हिन्दी साहित्य सम्मेलन-प्रयाग, लालबहादुर संस्कृत विद्यापीठ-दिल्ली, बड़ौदा विश्वविद्यालय-बड़ौदा, बाम्बे ऐस्ट्रो लॉजिकल सोसायट भारतीय विद्या भवन मुम्बई, त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल, प्रभूति संस्थाओं ने आचार्य आदि परीक्षाओं में पाठ्य पुस्तकादि के रूप में निर्धारित की है। अन्य परीक्षाओं में भी निकट भविष्य में समाविष्ट होने की आशा है। जनता की लोकप्रियता के कारण इसके कई संस्करण संशोधन के साथ प्रकाशित किया गया है।
इस पुस्तक के द्वारा बिना लम्बे गणित के सरलता से सारणी कोष्टक आदि द्वारा छोटी और बड़ी जन्म पत्रिका, वर्ष पत्रिका आदि का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही विश्व के किसी भी प्रदेश में जन्म लेने वाले बालक की जन्म कुण्डली बनाने के साधन एवं सुगम प्रकार के उदाहरण द्वारा स्पष्ट दिखाये गये है। इतना ही नहीं पाश्चात्य पद्धत से लग्न साधन, ग्रह स्पष्टीकरण एवं ग्रह परिभ्रमण पद्धति, सूक्ष्मदशा और प्राणदशा के साधन का प्रचार आदि भी इसकी प्राचीनता के साथ आधुनिकता का परिचय देती है। फलित ज्यौतिष के इष्टकाल शोधनादि अनेक विषयों का समावेश कर गागर में सागर भरने की दिशा में अग्रसर होने का लेखक ने प्रयास किया है। यह एक पुस्तक ज्यौतिष सम्बन्धी गणित के लिए पर्याप्त सिद्ध हुई है। ज्योतिष के आरंभिक अध्ययन से विशिष्ट अध्ययन की योग्यता प्राप्त करने की सम्पूर्ण सामग्री इसमें शास्त्रानुसार पर्याप्त मात्रा में संकलित है।
Reviews
There are no reviews yet.