Sugam Jyotish Praveshika (सुगम ज्योतिष प्रवेशिका)
₹190.00
Author | Pt. Gopesh Kumar Ojha |
Publisher | Motilal Banarasi Das |
Language | Hindi |
Edition | 2020 |
ISBN | 978-81-208-2110-1 |
Pages | 338 |
Cover | Paper Back |
Size | 12 x 1 x 18 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | MLBD0050 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
सुगम ज्योतिष प्रवेशिका (Sugam Jyotish Praveshika) ज्योतिष का गम्भीर शास्त्र दुरूह संस्कृत-ग्रन्थों में निबद्ध होने के कारण जनसाधारण के लिए अप्राप्य है। अनुवादित ग्रन्थों से विषय प्रवेश में जैसी सुगमता होनी चाहिए वैसी होती नहीं। “सुगम ज्योतिष प्रवेशिका” नामक यह ग्रन्थ अनेक शास्त्रों का अवलोकन कर और उनका सार संग्रह कर प्रस्तुत किया है। इसके चार भाग हैं :- (1) प्रथम भाग जातक विचार, (2) द्वितीय भाग वर्षफल विचार, (3) तृतीय भाग- प्रश्न विचार, (4) चतुर्थ भाग- मुहूर्त विचार।
अब तक हिन्दी भाषा में कोई ऐसी पुस्तक नहीं थी जिसमें ज्योतिष के इन चारों विषयों का मार्मिक ज्ञान सरल भाषा में समझाया गया हो। यत्र-तत्र प्रामाणिकता के लिए संस्कृत के श्लोक दे दिए गए हैं जो आभूषणों में रत्नों की भाँति इस पुस्तक के सौन्दर्य को बढ़ाते हैं। इस ग्रन्थ को अच्छी प्रकार पढ़ लेने से ज्योतिष का अच्छा ज्ञान पाठकों को हो जायेगा। इस पुस्तक में कतिपय विषय बिल्कुल नवीन दिए गए हैं और कुछ अन्य विषयों पर नवीन दृष्टिकोण से प्रकाश डाला गया है। काशी के सुप्रसिद्ध पं० बेताल शास्त्री के विचार भी स्थल-स्थल पर दिये गए हैं। प्रश्न-मार्ग, फलदीपिका, जातकादेशमार्ग के विचार भी प्रस्तुत किए गए हैं। ‘लाघवार्थ सारिणी’ अब तक हिन्दी में दृष्टिगोचर नहीं हुई। इस कारण यह भी दी गई है। इसकी सहायता से एक ज्योतिपी 50 जन्मकुण्डलियों के स्पष्ट ग्रह-एक दिन में तैयार कर सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.