Ayodhya Mahatmya (अयोध्या माहात्म्य)
₹100.00
Author | Shri Vindheshwari Prasad Ji |
Publisher | Gita Press, Gorakhapur |
Language | Hindi & Sanskrit |
Edition | 2nd edition |
ISBN | - |
Pages | 528 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 4 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | GP0177 |
Other | Code - 2302 |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
अयोध्या माहात्म्य (Ayodhya Mahatmya) भगवान्के नाम-रूप-लीला-धाम- ये सभी नित्य और सच्चिदानन्द- स्वरूप हैं। इनके गुण, प्रभाव, तत्त्व तथा रहस्य-इन चारोंको विशेष रूपमें समझना चाहिये। भगवान् श्रीरामके नाम-रूप-लीलाके विषयमें गीताप्रेसद्वारा कई आर्ष ग्रन्थ, पुस्तकें एवं कल्याणके विशेषांक आदि प्रकाशित ही हैं, परंतु भगवान्के दिव्य धामके विषयमें मात्र एक लघु पुस्तिका ‘अयोध्या-दर्शन’ ही प्रकाशित है।
मुक्तिदायिनी अयोध्यापुरीका अप्रतिम माहात्म्य आर्षग्रन्थों विशेषकर विभिन्न पुराणोंमें प्राप्त होता है। इनमें भी स्कन्दपुराणके द्वितीय वैष्णवखण्डका अयोध्या-माहात्म्य (कुल १० अध्याय) एवं रुद्रयामलतन्त्रका अयोध्याखण्ड (कुल ३० अध्याय) विशिष्ट हैं। दोनों प्रकरण ग्रन्थोंके विषयोंमें ही नहीं अपितु श्लोकोंमें भी पर्याप्त साम्य है। परम्परामें इन दोनों प्रमाणभूत ग्रन्थोंका विशेष महत्त्व एवं आदर रहा है। अयोध्यापुरीमें जहाँ-जहाँ भी भगवान् की लीला स्थलियाँ अथवा अन्यान्य पौराणिक स्थान हैं, वे प्रायः इन्हींके द्वारा निर्धारित होते हैं।
Reviews
There are no reviews yet.