Bharatiya Abhilekh Shastra Puralipi Shastra Evam Kalkram Paddhati (भारतीय अभिलेखशास्त्र, पुरालिपिशास्त्र एवं कालक्रमपद्धति)
Original price was: ₹145.00.₹123.00Current price is: ₹123.00.
Author | Dr. Amit Sharma |
Publisher | Chaukhambha Surbharati Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 2021 |
ISBN | 978-93-86554-48-2 |
Pages | 110 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 4 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSSO0606 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
8 in stock (can be backordered)
CompareDescription
भारतीय अभिलेखशास्त्र, पुरालिपिशास्त्र एवं कालक्रमपद्धति (Bharatiya Abhilekh Shastra Puralipi Shastra Evam Kalkram Paddhati) “भारतीय अभिलेखशास्त्र, पुरालिपिशास्त्र एवं कालक्रमपद्धति” यह विषय CBCS के C-8 का पत्र है। इस पत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राचीन अभिलेख, पुरालेख तथा कालक्रम पद्धति से परिचित कराना है। संस्कृत विषय के परंपरागत अध्ययन के साथ प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति, लिपि, तिथिक्रम, पुरालिपि आदि विषयों का ज्ञान प्राप्त करना छात्रों के लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगा। छात्रों के लिए सर्वथा नवीन विषय होने के कारण विषय को सरल व रुचिकर रुप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के Semester system (2010-11) FYUP (2013- 14) तथा CBCS (2015-16) के पाठ्यक्रमों में Indian Epigraphy, Paleo- graphy and Chronology पत्र संस्कृत-विशेष के छात्रों के लिए प्रारंभ किया गया। इससे पूर्व वार्षिक प्रणाली में यह विषय संपूर्ण पत्र के रूप में नहीं पढ़ाया जाता था। संस्कृत विशेष के छात्रों को Semester System तथा FYUP प्रणाली में पढ़ाते हुए मैंने यह अनुभव किया कि संस्कृत के छात्रों के लिए नवीन विषय होने के कारण CBCS के C-8 पत्र के अंतर्गत इस पत्र का पाठ्यक्रम पर आधारित प्रस्तुतिकरण छात्रों के लिए लाभप्रद होगा।
यद्यपि पूर्ववर्ती पुरातत्त्वविदों, इतिहासकारों तथा विद्वानों द्वारा इन विषयों पर विशद् शोध कार्य तथा सूक्ष्म विवेचन किया गया है, परंतु ‘मणौ वज्रसमुत्कीर्णे सूत्रस्येवास्ति मे गतिः’ महाकवि कालिदास के कथनानुसार विद्वानों की रचनाओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर, प्रवेशिका के रूप में विषय को सरल व बोधगम्य भाषा में प्रस्तुत करने का विनम्र प्रयास किया गया है। पुस्तक में यत्र तत्र की गई पुनरावृत्ति छात्रों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी।
Reviews
There are no reviews yet.