Bharatiya Sangeeta Sarita (भारतीय संगीत सरिता)
₹450.00
Author | Rama Saraf |
Publisher | Vidyanidhi Prakashan, Delhi |
Language | Hindi |
Edition | 2020 |
ISBN | 978-8186700402 |
Pages | 308 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | VN0002 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
भारतीय संगीत सरिता (Bharatiya Sangeeta Sarita) भारतीय संगीत के सैद्धान्तिक पक्ष का विवेचन अपेक्षाकृत कम हुआ है। रमा सराफ ने बी० ए० पास और आनर्स के पाठ्यक्रम के सन्दर्भ में इस अभाव की पूर्ति का सफल प्रयास किया है। इस पुस्तक में वेदों से लेकर रामायण, महाभारत, पुराण, नाट्यशास्त्र, बृहद्देशी, संगीत रत्नाकर, संगीत पारिजात आदि में अंकित भारतीय संगीत के स्वरूप का गम्भीर विश्लेषण किया गया है। भारतीय संगीतज्ञों के विवेचन के आधार पर गायन और वाद्य संगीत के विभिन्न पक्षों का तात्विक विवेचन पठनीय है। प्रसिद्ध भारतीय तथा पाश्चात्य संगीतकारों के जीवन की शोधपूर्ण प्रस्तुति लाभप्रद है।
सैद्धान्तिक पक्ष के सारगर्भित विचार के साथ-साथ डॉ० सराफ ने क्रियात्मक पक्ष की उपेक्षा भी नहीं की। प्रस्तुत कृति में पाठ्यक्रम में नियत रागों एवं तालों का विस्तृत वर्णन भी उपलब्ध है जो महत्त्वपूर्ण एवं लाभप्रद है। साथ ही आधुनिक प्रचलित गीत-विधायों जैसे ध्रुवपद, धमार, ख्याल, तराना, ठुमरी, दादरा, टप्पा आदि का सम्यक विवेचन भी इस पुस्तक में दिया गया है।”
Reviews
There are no reviews yet.