Hanumat Kavacham (हनुमत कवचम)
₹30.00
Author | Shri Pt. Ramji Sharma |
Publisher | Shri Durga Pustak Bhandar Pvt. Ltd. |
Language | Hindi & Sankrit |
Edition | - |
ISBN | - |
Pages | 40 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 4 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | SDPB0015 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
8 in stock (can be backordered)
CompareDescription
हनुमत कवचम (Hanumat Kavacham) हनुमत्कवच के अनेकों संस्करण भारत के कोने- कोने से छपे हैं, परन्तु कोई सर्वाङ्ग शुद्ध-संस्करण उपलब्ध नहीं है। कुछ संस्करण तो बहुत सजावट के साथ लाल काले अक्षरों में बीच-बीच में हनुमान जी के सुन्दर चित्रों के साथ छपे हैं, परन्तु उनमें भी कम अशुद्धियाँ नहीं हैं। अशुद्ध पाठ करने से जो पाठ करने का फल है या उद्देश्य है वह पूरा नहीं होता, बल्कि उल्टा फल होता है। ऐसी परिस्थिति में मेरे कई एक मित्रगण ‘हनुमत्कवच’ की एक शुद्ध-संस्करण की पुस्तक के सम्पादन का आग्रह किया। यद्यपि यह कठिन काम था, फिर भी मैंने अनेकों प्राचीन ग्रन्थों का अवलोकन कर इसे सर्वाङ्ग शुद्ध करने का पूर्ण प्रयास किया है। यदि फिर भी कुछ त्रुटि हो, सो निःसंकोच लिखें। अगले संस्करण में ठीक कर दिया जायेगा।आशा है इससे आप शत-प्रतिशत लाभान्वित होंगे, तभी हम अपने परिश्रम को सफल मानेंगे।
श्री हनुमान कवच अपने आप में भगवान श्रीराम की शक्ति रखता है। जिसके प्रभाव से बुराइयों पर जीत पाई जा सकती है। इस कवच से भूत, प्रेत, चांडाल, राक्षस व अन्य बुरी आत्मायो से बचाव किया जा सकता है। यह कवच आपको टोने टोटके से भी बचाता है और आपकी रक्षा करता है। काला जादू इस पर पूरी तरह पराजित हो जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.