Hindi Ka Gadya Sahitya (हिंदी का गद्य साहित्य)
₹1,020.00
Author | Dr. Ramchandra Tiwari |
Publisher | Vishwavidyalay Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 15th edition, 2024 |
ISBN | 978-93-5146-106-7 |
Pages | 1184 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 6 x 21 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | VVP0024 |
Other | Vishwavidyalay Prakashan |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
हिंदी का गद्य साहित्य (Hindi Ka Gadya Sahitya) हिन्दी का गद्य-साहित्य’ का चौदहवाँ संस्करण मार्च 2022 ई० में प्रकाशित हुआ था। डेढ़ वर्ष बाद अब यह पन्द्रहवाँ संस्करण आपके हाथों में है। डेढ़ वर्ष में ही इसका नया संस्करण होना इस महत्त्वपूर्ण कृति की दिन-प्रतिदिन बढ़ती उपादेयता एवं लोकप्रियता का द्योतक है। इस पुस्तक के लेखक डॉ० रामचन्द्र तिवारी का निधन 4 जनवरी 2009 ई० को हो गया था। प्रस्तुत संस्करण को यथासम्भव सभी दृष्टियों से समृद्ध बनाने का कार्य लेखक के चतुर्थ पुत्र डॉ० प्रेमव्रत तिवारी ने किया है। इस क्रम में पुस्तक के तीनों खण्डों में पर्याप्त परिष्कार और परिवर्तन करना पड़ा है, विशेषतः दूसरे खण्ड में विगत एक वर्ष में गद्य साहित्य की विविध विधाओं में प्रकाशित होने वाली पूरी सामग्री का समावेश और सारगर्भित आकलन अत्यन्त श्रम साध्य कार्य था, डॉ० प्रेमव्रत तिवारी ने इसे पूर्ण निष्ठा से पूरा किया है। वे इसके लिए बधाई के पात्र हैं। शेष गद्यकारों के मूल्यांकन में यथास्थान नयी सामग्री जोड़ दी गयी हैं। प्रूफ सम्बन्धी गलतियाँ भी यथासम्भव ठीक कर दी गयी हैं। इस प्रकार ‘हिन्दी का गद्य-साहित्य’ अब हिन्दी गद्य की नवीनतम प्रवृत्तियों के विवेचन विश्लेषण से समृद्ध एक नितान्त उपयोगी सन्दर्भ ग्रन्थ बन गया है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि हिन्दी संसार पहले की तरह इस महत्त्वपूर्ण कृति का स्वागत करेगा और निकट भविष्य में ही इसका नया संस्करण प्रकाशित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
Reviews
There are no reviews yet.