Hindi Shabda Kosh (हिंदी शब्द कोष)
₹112.00
Author | Acharya Shri Nivas Sharma |
Publisher | Bharatiya Vidya Sansthan |
Language | Hindi |
Edition | 1st edition, 2011 |
ISBN | - |
Pages | 630 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 3 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | BVS0207 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
हिंदी शब्द कोष (Hindi Shabda Kosh) विश्व की सर्वप्राचीन भाषा संस्कृत भाषा में व्यावहारिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु सर्वप्रथम कोषों का आविर्भाव हुआ था। उस समय ये कोष ‘निघण्टु’ नाम से जाने जाते थे । संस्कृत कोषों की रचना प्रायः ‘कोश’ की रचना प्रायः अनुष्टुप् या आर्या छन्दों में की गई है। कोष दो प्रकार के होते हैं; -समानार्थक कोष एवं अनेकार्थ या नानार्थ कोष। जिनमें शब्दों का संग्रह विषय के क्रम से किया जाता है, उन्हें समानार्थक कोष कहा जाता है एवं जिनमें एक शब्द के अनेक अर्थों का चयन किया जाता है, उन्हें अनेकार्थक कोष के नाम से जाना जाता है । संस्कृत भाषा में कोषों का बाहुल्य है।
विश्व की समस्त भाषाओं में कोषों की प्रधानता है। यद्यपि संस्कृत से उद्भूत हिन्दी भाषा भी कोषों से समृद्ध है, तथापि उनकी न्यूनता भी विद्यमान है। समयानुकूल शब्दों में परिवर्तन होता रहता है एवं नूतन शब्द भी उद्भूत होते रहते हैं। अतः कोई भी कोष सार्वकालिक नहीं कहा जा सकता। स्पष्ट है कि कोषों में भी समय-समय पर परिवर्तन- परिवर्द्धन आवश्यक तत्त्व हैं। कोष का आश्रयण करके ही कोई भी भाषा जीवन्तता को प्राप्त होती है।
इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुये प्रकृत ‘हिन्दी शब्द कोष’ को निबद्ध किया गया है एवं यह प्रयास किया गया है कि प्रायः शब्दों को समाविष्ट किया जाय, जिससे कि यह ग्रन्थ सर्वोपयोगी हो सके। इस कोष में मुहावरें तथा कहावतें, संख्या-कोष, तत्सम-कोष, पर्याय-कोष, विलोम कोष तथा शुद्धाशुद्ध शब्दावली तथा कई एक ऐसे शब्द है जो अद्भुत है का प्रयोग किया गया है।
हमारी सरकार द्वारा सेना में दिये जाने वाले चक्र, 1. वीर चक्र, 2. महावीर चक्र, 3. परमवीर चक्र ऐसे शब्द इस कोष में दिये गये हैं। भारत के संविधान सभा के अध्यक्ष ने एक ऐसी समिति नियुक्त की थी जो अंग्रेजी शब्दों के स्थान पर उपयोगी हिन्दी शब्दों की सूची तैयार की थी। संख्याकोष भी इस कोष में दिया गया है, जो अब किसी कोष में उपलब्ध नहीं है। इस प्रकार यह कोष, लेखकों, कवियों तथा विद्यार्थियों के लिए बड़े उपयोगी है।
Reviews
There are no reviews yet.