Loading...
Get FREE Surprise gift on the purchase of Rs. 2000/- and above.

Prakritik Chikitsa (प्राकृतिक चिकित्सा सिद्धान्त और व्यवहार)

180.00

Author Dr. Prayag Deen Mishra
Publisher Uttar Pradesh Hindi Sansthan
Language Hindi
Edition 9th edition, 2020
ISBN 978-81-948417-7-7
Pages 452
Cover Paper Back
Size 14 x 2 x 21 (l x w x h)
Weight
Item Code UPHS0019
Other Dispatched in 1-3 days

2 in stock (can be backordered)

Compare

Description

प्राकृतिक चिकित्सा सिद्धान्त और व्यवहार (Prakritik Chikitsa) ‘प्राकृतिक चिकित्सा सिद्धान्त और व्यवहार’ पुस्तक इस अत्यन्त लोकप्रिय चिकित्सा प्रणाली का सारगर्भित और व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत करती है। इसके लेखक द्वय – डॉ. पी.डी. मिश्र एवं डॉ. बीना मिश्र का इस विषय पर भरपूर अधिकार है और उन्होंने पुस्तक के 25 अध्यायों में जिस तरह अत्यन्त व्यवस्थित रूप में पंचतत्वों, योग और उपवास आदि की उपादेयता को शब्द दिये हैं, उसकी जितनी भी सराहना की जाय, कम होगी। पुस्तक के प्रारम्भ में प्राकृतिक चिकित्सा के विकासक्रम, अर्थ, विषय, क्षेत्र, उद्देश्य तथा सम्बन्धित सिद्धान्तों आदि को अत्यन्त सरल ढंग से समझाया गया है, तदुपरान्त विभिन्न रोगों से सम्बन्धित प्राकृतिक चिकित्सा विधियों पर प्रकाश डाला गया है।

प्रस्तुत पुस्तक में प्राकृतिक चिकित्सा के सभी पहलुओं को वर्णित करने का प्रयास किया गया है। लेखक ने सर्वप्रथम प्राकृतिक चिकित्सा के विकास, अर्थ, विषय क्षेत्र, उद्देश्य, दर्शन, निपुणताओं तथा सिद्धान्तों को स्पष्ट किया है। तदुपरान्त स्वास्थ्य एवं रोग के प्रत्यय को वर्णित किया गया है। साथ ही साथ निदान के विविध ढंगों का उल्लेख किया गया है। प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न विधियों जैसे जल चिकित्सा, मृदा चिकित्सा, वायुतत्त्व चिकित्सा, सूर्यकिरण चिकित्सा, उपवास चिकित्सा, चुम्बक चिकित्सा, मालिश चिकित्सा, आहार चिकित्सा, जड़ी बूटी चिकित्सा, मंत्र चिकित्सा, यज्ञोपचार व्यायाम चिकित्सा, विश्राम चिकित्सा तथा योग चिकित्सा पर प्रकाश डाला गया है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Prakritik Chikitsa (प्राकृतिक चिकित्सा सिद्धान्त और व्यवहार)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Navigation
×