Sanatan Dhyan Evam Puja-Vidhi (सनातन ध्यान एवं पूजा-विधि)
Original price was: ₹150.00.₹127.00Current price is: ₹127.00.
Author | Ramanand |
Publisher | Pilgrims Publication |
Language | Hindi & Sanskrit |
Edition | 1st edition, 2013 |
ISBN | 978-81-7769-885-5 |
Pages | 168 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 1 x 21 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | PGP0009 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
सनातन ध्यान एवं पूजा विधि (Sanatan Dhyan Evam Puja Vidhi) ध्यान-धारणा और पूजा-पाठ के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों पक्षों का सम्यक् निदर्शन करने वाली पुस्तक ‘सनातन ध्यान एवं पूजा विधि’ सभी आस्थावान नर-नारियों के लिए उपयोगी है। पुस्तक में विभिन्न देवी-देवताओं के ध्यान और पूजा की विविध विधियां ऐसे स्पष्ट और सरल ढंग से बतायी गयी हैं कि बिना किसी कठिनाई या किसी अन्य की सहायता के आस्थावान जन विधिपूर्वक पूजा-पाठ और मंत्रों का जप कर सकते हैं।
विभिन्न स्रोतों से पुस्तक की विषय-वस्तु संकलित एवं समन्वित करने वाले श्री रामानन्द ने अपने अगाध पुस्तक प्रेम, गंभीर स्वाध्याय, देश-विदेश की गहन यात्राओं, विद्वज्जनों के सान्निध्य और सर्जक स्वभाव के कारण न केवल लेखकों पाठकों के एक विशाल वर्ग का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है अपितु भारतीय कला, साहित्य, संस्कृति और दर्शन को जनसाधारण के लिए मूर्तिमान करके समकालीन परिवेश को गहराई और ऊंचाई के साथ आह्लाद और संवाद से समृद्ध भी किया है।
११ अप्रैल १९५७ को बेथर गांव (जनपद उन्नाव, उ. प्र.) के एक धर्मप्राण ब्राह्मण परिवार में जन्मे रामानन्द किशोरवय के छात्र जीवन में ही काशी में आकर पुस्तक व्यवसाय से जुड़ गये। इसी माध्यम से वे देश-विदेश में अपनी अद्भुत मनोहारी मानवीय दृष्टि और भारतीय संवेदना का उत्तरोत्तर विस्तार कर रहे हैं। इनके द्वारा संकलित सामग्रियों पर आधारित अन्य पुस्तकें हैं-सनातन संस्कृति, सनातन भजनावली, सनातन नीति एवं सुभाषित संग्रह, सनातन गंगा, सनातन नादविनोद, सनातन स्वास्थ्य और कुम्भ।
Reviews
There are no reviews yet.