Sanskrit Hindi Kosh (संस्कृत हिंदी कोश)
₹160.00
Author | Dr. Bhuvanesh Upadhyaya |
Publisher | Bharatiya Vidya Sansthan |
Language | Hindi & Sanskrit |
Edition | 2011 |
ISBN | 81-87415-10-X |
Pages | 376 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 3 x 21 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | BVS0055 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
संस्कृत हिंदी कोश (Sanskrit Hindi Kosh) प्रस्तुत संस्कृत-हिन्दी कोश जनसाधारण की आवश्यकता को ध्यान में रखकर संयोजित किया गया है। यद्यपि आज अनेक कोश पाठकों के समक्ष सुलभ हैं किन्तु जिज्ञासु छात्र वर्ग कोशों की ऊँची कीमत के कारण पूर्ण लाम से वंचित रहते हैं। इस कोश के निर्माण में छात्रों की पहुँच का विशेष ध्यान रखा गया है। इस कोश द्वारा यह भी प्रयास है कि सामान्य से लेकर उच्च कक्षा के छात्रों की आकांक्षाओं की पूर्ति हो सके। इसीलिये ऐसे शब्दों का संग्रह ‘भी इसमें है जो अन्यत्र अप्राप्य हैं। व्याकरण, अलंकार, काव्य, रामायण, महाभारत, पुराण, स्मृति, दर्शनशास्त्र, गणित, आयुर्वेद, न्याय, वेदान्त, ज्योतिष आदि अनेक विषयों के समावेश के साथ इसमें सामान्योपयोगी शब्दों का भी समन्वय किया गया है।
छात्रों की सुगमता एवं संस्कृत शब्दों को उन्हीं के स्वरूप में समझने के लिये शब्दों के साथ लिङ्ग ज्ञान को प्रकाशित किया गया है जिससे प्रयोगकर्ता शब्दों के समुचित तथा शुद्ध प्रयोग में समर्थ हो सके। अन्य कोशों की भाँति इस कोश को भी सामान्य विधि से देखा जा सकेगा, तथापि पाठको के सुविधार्थ यहाँ यह बताना उचित समझता हूँ कि कोश में शब्दों को अक्षरादि क्रम से संदिष्ट किया गया है साथ ही शब्दों की संस्कृत निष्ठता पर भी यथासम्भव ध्यान रखा गया है। इस कोश के निर्माण में विविध संस्कृत ग्रन्थों, अनेक भाषा के शब्द-कोशों का महत्त्वपूर्ण योगदान है।
Reviews
There are no reviews yet.