Yoga Aur Swasthya (योग और स्वास्थ्य)
₹640.00
Author | Bandna Chamoli |
Publisher | New Bharatiya Book Corporation |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2014 |
ISBN | 978-81-8315-248-8 |
Pages | 314 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | NBBC0083 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
योग और स्वास्थ्य (Yoga Aur Swasthya) योग एक प्राचीन विद्या है, जो मनुष्य को शरीर, चित्त एवं आत्मा में विभाजित न करके उसे पूर्ण इकाई के रूप में विचार का विषय बनाता है। अतः योग एक जीवन पद्धति है, जिसका प्रथम उद्देश्य मानव को यह बताना है कि सुखी, शान्त, व्यवस्थित एवं स्वस्थ जीवन किस प्रकार व्यापन किया जा सकता है। वह कौन से मार्ग हैं, जिन पर चल कर मानव मानसिक एवं शारीरिक स्तर पर स्वस्थ रह कर उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है।
ग्रन्थ के प्रथम अध्याय ‘योग की अवधारणा’ के अन्तर्गत भारतीय दार्शनिक सम्प्रदायों तथा समकालीन भारतीय दर्शन में योग की परिभाषा एवं स्वरूप का विस्तृत विवेचन किया गया है। ग्रन्थ के द्वितीय अध्याय ‘योग एवं स्वास्थ्य’ में स्वास्थ्य की मौलिक अवधारणाओं को स्वस्थवृत्त, योग एवं आयुर्वेद संहिताओं के अनुसार विवेचित किया गया है। ग्रन्थ का तृतीय अध्याय ‘योग साधना की परम्परा एवं स्त्रोत’ है जिसके अन्तर्गत भारतीय दर्शनों में वर्णित योग साधना, औपनिषदिक योग साधना, नाथयोग, हठयोग एवं सूफी योग में वर्णित साधनाओं की विस्तृत विवेचना प्रस्तुत की गयी है। ग्रन्थ के चतुर्थ अध्याय में ‘चरकसंहिता (स्वस्थवृत्त) एवं स्वास्थ्य में’ वर्णित दिनचर्या, रात्रिचर्या एवं ऋतुचर्या का विस्तार से विवेचन किया गया है जिसके अन्तर्गत प्रातःकाल से लेकर रात्रिकाल अर्थात् शयन काल तक समस्त क्रियाओं का मानवीय जीवन में स्थान एवं महत्त्व को प्रतिपादित किया गया है। ‘योगसूत्र एवं स्वास्थ्य’ पंचम अध्याय के अन्तर्गत योगसूत्र में वर्णित स्वास्थ्य सम्बन्धी अवधारणाओं तथा स्वास्थ्य रक्षा के उपायों की व्याख्या की गयी है।
Reviews
There are no reviews yet.