Bala Chikitsa Aadarsh (बाल चिकित्सादर्श)
₹208.00
Author | Prof. Ramesh Datt Sharma |
Publisher | Chaukhambha Viswabharati |
Language | Hindi |
Edition | 2019 |
ISBN | 978-93-81301-72-2 |
Pages | 174 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 17 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CVB0022 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
बाल चिकित्सादर्श (Bala Chikitsa Aadarsh) कौमारभृत्य विषयक कई पुस्तकें उपलब्ध हैं परन्तु प्रस्तुत पुस्तक कौमारभृत्य के क्षेत्र में एक नया प्रयास है क्योंकि अद्यतन उपलब्ध पुस्तकों में सामान्य बाल रोगों के निदान एवं चिकित्सा का विवरण मुख्यतया परीक्षा के सन्दर्भ में उपलब्ध कराया गया है क्योंकि विस्तृत विवरण पुस्तक के कलेवर को बढ़ा देता है। इस पुस्तक में कौमारभृत्य से सम्बन्धित गहन विवरण संक्षिप्त परन्तु वांछित मात्रा में प्रथम बार उपलब्ध कराया गया है। छात्रों में बाल पञ्चकर्म के उपयोग के सम्बन्ध में कई भ्रान्तियाँ हैं उन सभी का निवारण करते हुए पञ्चकर्म के बालोपयोग सामग्री का विस्तृत उल्लेख किया गया है। मधु का प्रयोग बाल चिकित्सा में प्रचुर मात्रा में किया जाता है। इस पुस्तक में मधु सम्बन्धित विस्तृत उल्लेख किया गया है। पुस्तक के अन्त में मार्डन औषधियों के उपयोग हेतु स्पष्ट परन्तु संक्षिप्त निर्देशिका भी दी गई है। कारण यह कि बालकों में एमरजेन्सी की स्थिति में इन औषधियों का उपयोग कुछ काल के लिए अनिवार्य भी हो जाता है विशेषतः सुदूर स्थानों में जहाँ अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। इस प्रकार यह पुस्तक न केवल छात्रों अपितु चिकित्सकों के लिए भी दैनिक उपयोग में लाभकर होगी।
Reviews
There are no reviews yet.