Loading...
Get FREE Surprise gift on the purchase of Rs. 2000/- and above.

Doctor Aakash (डॉक्टर आकाश)

25.00

Author Dr. Omkar Nath
Publisher Sarv Sewa Sangh Prakashan
Language Hindi
Edition 8th edition
ISBN -
Pages 52
Cover Paper Back
Size 14 x 2 x 22 (l x w x h)
Weight
Item Code SSSP0133
Other Dispatched in 1-3 days

 

2 in stock (can be backordered)

Compare

Description

डॉक्टर आकाश (Doctor Aakash) डॉ० ओंकारनाथ ‘योगाचार्य एक कुशल डॉक्टर होने के साथ-साथ निष्ठावान सेवक और लेखक भी हैं। प्राकृतिक चिकित्सा उनके जीवन का मिशन है और वे दिन-रात इसके लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।

महात्मा गांधी ने प्राकृतिक चिकित्सा को देश की आम जनता के लिए आरोग्य की कुंजी कहा था। उनके बताये रचनात्मक कार्यक्रमों में प्राकृतिक चिकित्सा का स्थान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। आज तो चिकित्सा के नाम पर आम आदमी का भयंकर शोषण हो रहा है और लोग नये-नये रोगों के शिकार हो रहे हैं। जबकि, तथाकथित वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धतिवालों का दावा है कि हम रोगों पर काबू पा रहे हैं।

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से न केवल रोगों का इलाज होता है, बल्कि रोगी अपने रोग को, अपनी शारीरिक रचना को, आहार-विहार को ठीक से समझकर सदा के लिए रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने लायक बनता है। डॉ० ओंकारनाथ ‘योगाचार्य’ की पुस्तकें हर व्यक्ति को रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा और समझ प्रदान करती हैं।

सर्व सेवा संघ-प्रकाशन ने प्राकृतिक चिकित्साविषयक अनेक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ प्रकाशित किये हैं। बल्कि कह सकते हैं कि प्राकृतिक चिकित्साविषयक साहित्य के प्रकाशन में यह अग्रणी संस्था है। डॉ० ओंकारनाथ ‘योगाचार्य’ ने अपनी सभी पुस्तकों का प्रकाशनाधिकार जनहित में, सौजन्य-भाव से सर्व सेवा संघ-प्रकाशन को सौंप दिया है। जिसके लिए उनके प्रति हम हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Doctor Aakash (डॉक्टर आकाश)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Navigation
×