Kashi Ke Ghat (काशी के घाट)
₹467.00
Author | Dr. Hari Shankar |
Publisher | Vishvidyalaya Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 2024 |
ISBN | 978-938764-3635 |
Pages | 272 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | VVP0128 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
काशी के घाट (Kashi Ke Ghat) विश्व की प्राचीनतम नगरियों में अग्रणी काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक एवं कलात्मक इतिहास की जीवन्त परम्परा में यहाँ के गंगातट पर स्थित घाटों का योगदान सर्वविदित है। असि से आदिकेशव तक फैले 79 घाटों पर आज भी काशीवासियों की अखण्ड मौज-मस्ती भरी दिनचर्या और यहाँ की मूल धार्मिक- सांस्कृतिक परम्परा जीवन्त रूप में देखी जा सकती है। साथ ही इन घाटों पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जीवन शैली और उनकी धार्मिक-सांस्कृतिक परम्परा का अक्षुण्ण प्रवाह भी समन्वय की धारा के रूप में प्रवाहित है।
काशी के घाटों पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों के शासकों एवं सम्पन्न लोगों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की शैलीगत विशेषताओं में अनेकशः महलों, मठों, सामान्य भवनों तथा मन्दिरों एवं मूर्तियों का निर्माण कराया गया है जिनमें भारत की विविध कलात्मक शैलियाँ एक साथ देखी जा सकती हैं जो भारतीय संस्कृति की मूल चेतना ‘विविधता में एकता’ की साक्षी है। वस्तुतः काशी के घाटों पर सम्पूर्ण भारतीय जीवन और परम्परा प्रतीक रूप में किन्तु अपनी सम्पूर्णता के साथ अतीत और वर्तमान दोनों ही रूपों में जीवन्त रूप में देखी जा सकती है।
‘काशी के घाट : कलात्मक एवं सांस्कृतिक अध्ययन’ शीर्षक प्रस्तुत पुस्तक में यहाँ के घाटों के ऐतिहासिक विकास के निरूपण के साथ ही घाटों की धार्मिक- सांस्कृतिक परम्परा और उनकी कलात्मक विशेषताओं का विस्तृत अध्ययन किया गया है। साथ ही घाटों के मन्दिरों तथा मूर्तियों का विस्तृत शोधपरक अध्ययन पहली बार प्रस्तुत हुआ है।
Reviews
There are no reviews yet.