Swasthavritta Vigyan (स्वस्थवृत्त विज्ञान)
₹331.00
Author | Prof. Ram Harsha Singh |
Publisher | Chaukhamba Sanskrit Pratishthan |
Language | |
Edition | 2023 |
ISBN | - |
Pages | 460 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 4 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | CSSO0757 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
स्वस्थवृत्त विज्ञान (Swasthavritta Vigyan) स्वस्थवृत्त विज्ञान भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद्, नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत स्नातक पाठ्यक्रम पर आधारित अपने विषय का सर्वप्रकारेण परिपूर्ण ग्रन्थ है। इस ग्रन्थ में आयुर्वेद साहित्य में उपलब्ध स्वस्थवृत्त विषयक सम्पूर्ण सामग्री को पाठ्यक्रमानुसार सुव्यवस्थित करके प्रस्तुत किया गया है। यथावश्यकता आधुनिक स्वस्थवृत्त सम्बन्धी ज्ञान को भी अपनाया गया है ताकि पुस्तक अपने आप में परिपूर्ण हो। साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास तथा निसर्गोपचार विषयों का विस्तृत विवेचन भी किया गया है। महत्त्वपूर्ण शास्त्रीय उद्धरण टिप्पणी के रूप में सम्बन्धित पृष्ठ पर ही दे दिये गये हैं ताकि पुस्तक विषय प्रधान होते हुए भी पारम्परिक शास्त्रीय ज्ञान स्त्रोत से जुड़ी रहे।
सम्पूर्ण ग्रन्थ चार खण्डों में लिखा गया है- (1) वैयक्तिक स्वस्थवृत्त, (2) सामाजिक स्वस्थवृत्त, (3) योग एवं स्वास्थ्य तथा (4) स्वास्थ्य के लिए निसर्गोपचार। सम्पूर्ण पुस्तक में शास्त्रीय सन्दर्भों, तालिकाओं एवं रेखाचित्रों के माध्यम से विषय को सरल एवं बोधगम्य बनाया गया है। प्रस्तुत पुस्तक अपने आप में पूर्ण है और अभी तक उपलब्ध इस विषय से सम्बन्धित अन्य पुस्तकों की तुलना में अधिक परिपूर्ण तथा अधिक युगानुरूप सामग्री प्रस्तुत करती है।
Reviews
There are no reviews yet.