Taitriyopanisad (तैत्तिरीयोपनिषद)
₹157.00
Author | Dr. Anand Kumar Shrivastav |
Publisher | Bharatiya Books |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2023 |
ISBN | 978-93-92974-12-0 |
Pages | 48 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | TBVP0228 |
Other | Dispatched in 3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
तैत्तिरीयोपनिषद (Taitriyopanisad) तैत्तिरीय उपनिषद् कृष्णयजुर्वेद की तैत्तिरीय शाखा के अन्तर्गत तैत्तिरीय आरण्यक का अंश है, तैत्तिरीय आरण्यक में दस प्रपाठक (अध्याय) हैं। इसके सातवें, आठवें एवं नौवें अध्याय को ही तैत्तिरीय उपनिषद् कहा जाता है। इसके तीन अध्याय क्रमशः शीक्षावल्ली (१२ अनुवाक), ब्रह्मानन्दवल्ली (९ अनुवाक) एवं भृगुवल्ली (१० अनुवाक) के नाम से प्रसिद्ध हैं। यह उपनिषद् सम्पूर्णतया गद्यात्मक है। सम्पूर्ण उपनिषद् में ब्रहाविद्या का मञ्जुल एवं सरस शैली में निरूपण किया गया है, शीक्षावल्ली में वैदिक मन्त्रों के उच्चारण नियमों तथा गुरु द्वारा स्नातकों को दी गयी शिक्षाओं का वर्णन है।
ब्रह्मानन्द-वल्ली में ब्रह्मप्राप्ति के साधनों का निरूपण तथा ब्रह्मविद्या का विवेचन है। भृगुवल्ली में ब्रह्मप्राप्ति के साधन तप एवं पञ्चकोशों का वर्णन है। प्रस्तुत पुस्तक तैत्तिरीय उपनिषद् का सान्वय टिप्पणी सहित हिन्दी अनुवाद है, अनुवाद अत्यन्त सरल एवं बोधगम्य है। जटिल पारिभाषिक शब्दों को टिप्पणी के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक उपनिषद्विद्या में रुचि रखने वालों के लिए अत्यन्त उपयोगी है।
Reviews
There are no reviews yet.