Vedantsar (वेदान्तसार:)
₹40.00
Author | Dr. Rmashankar Tripathi |
Publisher | Bharatiya Vidya Sansthan |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 1st Edition 2014 |
ISBN | 81-87415-50-9 |
Pages | 164 |
Cover | Paper Back |
Size | 12 x 1 x 18 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | BVS0154 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
वेदान्तसार: (Vedantsar) वेदान्तसार की भाषा सरल, सुबोध एवं सुस्पष्ट है। इसकी शैली बोधगम्य एवं आडम्बर-विहीन है। स्वल्प तथा सुस्पष्ट शब्दों में अधिक और गम्भीर बात को व्यक्त करने की ग्रन्थकार की शैली मनोहारिणी तथा अद्भुत है। अन्य दार्शनिकों की तरह घुमा-फिराकर किसी बात को दुरूह बनाने की इनकी प्रकृति नहीं है। टेढ़ी से टेढ़ी बात को भी सीधे-सादे ढंग से बतलाकर पाठक को वेदान्त की ग्रन्थियों को सुलझाने में प्रोत्साहन प्रदान करना इस ग्रन्थकार की अपनी विशेषता है। अन्य दर्शनकारों की तरह नव्य-न्याय की भाषा में अपने ग्रन्थ की रचना न कर, सदानन्द ने अपनी बात को बखेड़ा बनाने से पूरी क्षमता के साथ बचा लिया है। वेदान्ततार की ये ही विशेषतायें आज विद्वन्मण्डली में इसे गौरव प्रदान कर रही हैं। सम्प्रति अनेक यूरोपीय भाषाओं में इसका अनुवाद उपलब्ध है, जिससे इसकी लोकप्रियता एवं उपादेयता का स्पष्ट परिचय मिलता है।
Reviews
There are no reviews yet.