Loading...
Get FREE Surprise gift on the purchase of Rs. 2000/- and above.
-15%

Ashok Ke Abhilekh (अशोक के अभिलेख)

1,530.00

Author Dr. Rajbali Pandey
Publisher Gyanmandal Limited
Language Hindi
Edition 2022
ISBN -
Pages 370
Cover Hard Cover
Size 14 x 2 x 22 (l x w x h)
Weight
Item Code GM0008
Other Dispatched in 1-3 days

 

10 in stock (can be backordered)

SKU: GM0008 Categories: , Tags: ,
Compare

Description

अशोक के अभिलेख (Ashok Ke Abhilekh) इसमें अभी तक उपलब्ध अशोक के अभिलेखों का संग्रह और सम्पादन किया गया है। अभिलेखों के मूल प्राकृत पाठों (अशोक-कालीन) के सभी संस्करण (स्थानगत), उनकी संस्कृतच्छाया, उनकी हिन्दी भाषान्तर, पाठ-टिप्पणियाँ तथा ऐतिहासिक टिप्पणियाँ इस ग्रन्थ में दी गयी है। इसकें पश्चात् सभी संस्करणों के तुलनात्मक पाठ दिये हुए हैं, जो भाषा-शास्त्रीय अध्ययन के लिए बहुत उपयोगी है। ग्रंथ के प्रारम्भ में आमुख और तदन्तर भूमिका के तीन खण्ड है –

(1) अभिलेखों के प्राप्ति स्थान और उनका अनुसन्धान (2) अभिलेखों की लिपियाँ (3) अभिलेखों का व्याकरण। ग्रन्थ के अन्त में अशोक के अभिलेखों के प्राप्ति स्थान का मानचित्र तथा उनके अक्षरों तथा प्रतिकृतियों के फलक (संख्या 68) है, जिनसे ग्रन्थ की उपयोगिता बहुत बढ़ जाती है।

यह हिन्दी में और सम्भवतः भारतीय भाषाओं में पहला प्रयास है जिसमें अशोक के अभिलेखों के सम्बन्ध में इतनी सुव्यवस्थित, विस्तृत और उपयोगी सामग्री प्रस्तुत की गयी है। अशोक – सम्बन्धी अध्ययन के लिए यह मौलिक और प्रामणिक ग्रन्थ है। अध्यापकों, शोध छात्रों, स्वतन्त्र अन्वेषकों और विद्यार्थियों सभी के लिए उपादेय है। भारत के महान सम्राट अशोक के शासन-पत्रों की अमूल्य सामग्री इस रूप में प्रस्तुत करने से हिन्दी वांगमय में एक बहुत बड़े अभाव की पूर्ति हुई है। ग्रन्थालयों, संग्रहालयों तथा व्यक्तिगत पुस्तकालयों के लिए यह महाग्रन्थ (कॉर्पस) गौरव की वस्तु है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Ashok Ke Abhilekh (अशोक के अभिलेख)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Navigation
×