Hanuman Jyotish (हनुमान ज्योतिष)
₹40.00
Author | Shri Ram Ji Sharma |
Publisher | Shri Durga Pustak Bhandar Pvt. Ltd. |
Language | Hindi & Sanskrit |
Edition | - |
ISBN | - |
Pages | 80 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 4 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | SDPB0020 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
हनुमान ज्योतिष (Hanuman Jyotish) हनुमान त्रेता, द्वापर और कलियुग में सदैव श्रद्धा-सम्मान के पात्र रहे हैं। कलियुग में तो उन्हें सर्वसमर्थ, प्रत्यक्ष और आशुतोष देवता के रूप में स्मरण किया जाता है। वे शक्ति के आगार, भक्ति के भंडार, धैर्य के हिमालय और सहनशीलता के समुद्र हैं। विद्वता में वे अद्वितीय हैं। राजनीति, कूटनीति और दूतकला के विशेषज्ञ हैं। संगीत में उनकी गहरी रुचि है। वे ज्योतिष शास्त्र, वेद शास्त्र और व्याकरण के ज्ञाता होने के साथ ही मल्लविद्या में भी पारंगत हैं। परम आस्तिक, वैभव-विलास से बहुत दूर, आजन्म ब्रह्मचारी, रोम-रोम से वैष्णव, श्रीराम के अनन्य भक्त, परदुःख-कातर और समस्त आपदाओं का निवारण करने में समर्थ हनुमानजी महान योगी, सिद्ध तंत्रज्ञ तथा ज्ञान-विज्ञान के निधान हैं।
त्रेता में उन्होंने श्रीराम की सेवा में रत रहते हुए अपनी अलौकिक क्षमता का प्रदर्शन किया। समुद्र-लंघन, सुरसा का मान-मर्दन, महारथी रावण की राजधानी को भस्मीभूत कर देना, लक्ष्मण-मूर्च्छा पर सुदूर हिमालय क्षेत्र से कुछ ही घंटों में द्रोणागिरि पर्वत समेत संजीवनी औषधि ले आना और युद्धक्षेत्र में मेघनाद जैसे अपराजेय राक्षस-योद्धाओं को तेजहत कर देना-यह सब उनके चरित्र के वंदनीय पहलू हैं। द्वापर में महाभारत के युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण (जो श्रीराम के ही अवतार थे) के निर्देशानुसार अर्जुन की रक्षार्थ, उनके रथ की पताका पर लघु रूप में उपस्थित रहना और आज कलियुग में भी यत्र-तत्र भक्तों को दर्शन देते रहना-उनके कालजयी क्षमता के प्रमाण हैं। पूर्ण श्रद्धा, शुचिता, आस्था और तन्मयता के साथ यदि कोई व्यक्ति हनुमानजी का स्मरण, चिंतन, वंदन अथवा पूजन करता है, तो वह अवश्य ही संकटमुक्त हो जाता है।
ज्योतिष विद्या बहुत प्राचीन है। यदि यह माना जाए कि यह सृष्टि से भी पहले की विद्या है, तो कदापि गलत नहीं होगा। ज्योतिषादि सभी विद्याओं का शान हनुमानजी ने सूर्यदेव से प्राप्त किया था। ‘वाल्मीकि रामायण’ में भी ज्योतिष का वृत्तांत आया है।
Reviews
There are no reviews yet.