Kashikey Vaidk Evam Vedadhyayan Paddhati (काशिकेयवैदिक एवं वेदाध्ययन पद्धति)
₹765.00
Author | Dr. Nidhi Goswami |
Publisher | Vishwavidyalay Prakashan |
Language | Hindi |
Edition | 2018 |
ISBN | 978-93-5146-172-2 |
Pages | 395 |
Cover | Hard Cover |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | VVP0146 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
काशिकेयवैदिक एवं वेदाध्ययन पद्धति (Kashikey Vaidk Evam Vedadhyayan Paddhati) “काशिकेयवैदिक” जैसा कि नाम से ही परिलक्षित हो रहा है कि काशी की पुण्यशाली धरती पर ऐसे महनीय विद्वानों का अस्तित्व रहा है, जहाँ पर स्वयं देवताओं का वास है। काशी नगरी ‘माँ काशीदेवी’ की साक्षात् प्रतिभूति है और देवादिदेव महादेव के त्रिशूल पर विराजित है। इस अतिपुण्यशाली नगरी में आदिकाल से सभी शास्वों के ज्ञाता एवं शस्व-शास्त्र निपुण विद्वत्जनों का वास रहा है। वस्तुतः इस पुस्तक में वेद जगत् के मौलिक विद्वानों, उनके भाष्यकर्ताओं एवं आधुनिक रीति से प्राप्त आचार्यों का साङ्गोपाङ्ग विवरण (यथोपलब्ध एवं यथाप्रयास) उल्लिखित करने का एक लघु प्रयास किया गया है। जिसमें प्राप्त स्रोतों का आधार अन्तर्वीक्षा एवं कतिपय तथ्य संकलन है।
वेद जगत् के अतिप्राचीन गणमान्य पाठशालाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के कुछ प्रमुख बिन्दुओं को भी इंगित किया गया है। पुस्तक में विद्वानों का दुर्लभ चित्र संकलन इसकी महत्ता को सौकर्यता प्रदान करता है। पुस्तक में परम्परा से प्राप्त मूलाध्ययन पद्धति, भाष्य-ग्रन्थाध्ययन पद्धति की विषय व्याख्या एवं गृही पुरापाठशालाएँ, प्रमुख श्रौतयज्ञों का संक्षिप्त विवरण, अग्निहोत्रगणों के नामोल्लेख प्रमुख बिन्दु हैं।
Reviews
There are no reviews yet.