Bhargava’s Pocket Dictionary
₹75.00
Author | Bhola Nath Roy |
Publisher | Bhargava Book Depot |
Language | Hindi & English |
Edition | - |
ISBN | - |
Pages | 384 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | RTP0148 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
Bhargava Pocket Dictionary ‘अंग्रेजी’ विश्व की एक प्रचलित भाषा मानी जाती है तथा अपनी मातृभाषा के साथ इस भाषा का ज्ञान भी आज के प्रत्येक राष्ट्र के लिये परमावश्यक है। इस भाषा के माध्यम द्वारा देश-विदेश के मानव सुगमता से अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। अंग्रेजी भाषा के सीखने में अनेक कठिनाइयाँ उपस्थित होती हैं, किन्तु किसी भी भाषा के ज्ञान के लिये उस भाषा के अधिकाधिक शब्दों की जानकारी सदा सहायक होती है। अंग्रेजी एक विचित्र विदेशी भाषा है जिसके शब्दों के उच्चारण के कोई निश्चित नियम नहीं हैं। ‘Put’-‘पुद्’, किन्तु ‘But’- ‘बट्’ उच्चारित होता है। यदि पूछा जाय कि ‘Put’- ‘पट्’ और ‘But’- ‘बुट्’ क्यों न होगा तो इसका कोई निश्चित उत्तर नहीं मिलता। केवल यही कहा जाता है कि परम्परा से जो उच्चारण मान लिया गया वही प्रचलित हो गया।
अंग्रेजी शब्दों के वर्ण-विन्यास (spelling) का भी कोई स्थिर नियम नहीं है, यथा ‘Dutiful’- ‘ड्यूटिफुल’, ‘Beautiful’ ‘ब्यूटिफुल’ में कोई समता नहीं मिलती। उसी प्रकार ‘Seize’- ‘सीज्’, ‘Siege’- ‘सीज’, ‘Die’- ‘डाइ’, ‘Dye’ ‘डाइ’ इत्यादि में अन्तर मिलते हैं। इस प्रकार इस भाषा के प्रारंभिक शिक्षार्थियों के समक्ष अनेक अड़चनें आ पड़ती हैं। इन्हीं कठिनाइयों को दूर करने के विचार से इस अंग्रेजी-हिन्दी-‘जेबी शब्दकोश’ का संकलन किया गया है। इस पुस्तिका में अंग्रेजी वर्ण-क्रमानुसार प्रायः सभी प्रचलित शब्द देवनागरी लिपि में उनके प्रामाणिक उच्चारण, उनके व्याकरणीय संकेत तथा सरल हिन्दी में उनके अर्थ दिये गये हैं। महत्त्वपूर्ण मुहावरों, कहावतों तथा अनुवाद के सहायक शब्दों को भी पुस्तिका के आकार के अनुसार यथासाध्य स्थान दिया गया है। संक्षिप्त व्याकरणीय संकेत तथा उच्चारणों के निदर्शन की व्याख्या पुस्तिका के प्रारंभ में दे दी गई है।
Reviews
There are no reviews yet.