Loading...
Get FREE Surprise gift on the purchase of Rs. 2000/- and above.
-15%

Maha Mrityunjay Yaga Rahasyam (महामृत्युञ्जययाग रहस्यम्)

127.00

Author Ashok Kumar Gaud
Publisher Chaukhamba Surbharti Prakashan
Language Hindi & Sanskrit
Edition 2008
ISBN -
Pages 496
Cover Paper Back
Size 14 x 2 x 22 (l x w x h)
Weight
Item Code CSP0507
Other Dispatched in 3 days

 

10 in stock (can be backordered)

Compare

Description

महामृत्युञ्जययाग रहस्यम् (Maha Mrityunjay Yaga Rahasyam) पं० अशोक कुमार गौड वेदाचार्य द्वारा सम्पादित ‘महामृत्युञ्जययाग-रहस्यम्’ नामक ग्रन्थ को देखकर मुझे अपार हर्ष हुआ। यह ग्रन्थ महामृत्युञ्जययाग के सभी विषयों पर प्रकाश डालता है। जो कि कर्मकाण्ड रूपी पयोनिधि के अद्भुत निधि के रूप में प्रतीत होता है। महामृत्युञ्जययाग करवाने वाले आचार्यो, वैदिकों के लिए यह ग्रन्थ महान् हितकारी सिद्ध होगा। महामृत्युञ्जययाग से सम्बन्धित सभी विषयों का समावेश इस ग्रन्थ में करके गौडजी ने विद्वत्समाज के लिए महान उपकार किया है। जब यह ग्रन्थरूपी भास्कर उदित होगा, तब इसके आलोक में सुहृद्‌लोचनकमल विकसित हो जाएँगे और इसका प्रकाश सर्वत्र भूमण्डल में व्याप्त होगा, जिससे सभी विद्वानों का हित होगा।

इस ग्रन्थ में उन सभी विषयों का समावेश है, जिसकी आवश्यकता चिरकाल से बनी हुई थी। इस ग्रन्थ का निर्माण करके गौडजी ने अपनी प्रतिभा एवं विद्वत्ता को सिद्ध कर दिया है, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है। गौडजी का जन्म उस परिवार में हुआ है, जो भारतवर्ष में अपनी विद्वत्ता के लिए सर्वोपरि रहा है। आपके पितामह महामहोपाध्याय स्व० पं० विद्याधरजी गौड भारत विख्यात विद्वान् थे। श्री अशोक कुमार गौड वेदाचार्य इसी प्रकार कर्मकाण्डविषयक ग्रन्थों का सम्पादन कर सम्पूर्ण भूमण्डल के कर्मकाण्ड के अनुरागी विद्वानों का हित करते रहे हैं। इसलिए मैं बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा से इस परम मनीषी के दीर्घायुष्य के लिए सादर प्रार्थना करता हूँ।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Maha Mrityunjay Yaga Rahasyam (महामृत्युञ्जययाग रहस्यम्)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Navigation
×