Kiro Ank Vigyan (कीरो अंक विज्ञान)
₹127.00
Author | - |
Publisher | Diamond Pocket Books |
Language | Sanskrit & Hindi |
Edition | 2020 |
ISBN | 81-7182-286-X |
Pages | 105 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | DPB0020 |
Other | Dispatched In 1 - 3 Days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
कीरो अंक विज्ञान (Kiro Ank Vigyan) अंक-विज्ञान की सहायता से जीवन को बहुत सी उलझनों, निराशाओं और असफलताओं से मुक्त रखा जा सकता है। कठिनाइयाँ और दुर्भाग्य भरे अवसरों से जीवन की रक्षा की जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति अंक-विज्ञान के इन सिद्धान्तों का अनुसरण करेगा तो वह अपने समस्त कार्य-जैसे नियुक्तियाँ, नौकरी, परीक्षा, व्यवसाय या ठेके-संबंधी कागजों पर हस्ताक्षर करना, भवन-निर्माण आदि के लिए उपयुक्त दिन को जान सकेगा। उसे पता चल जायेगा कि उपयुक्त दिनों के चुनाव से उसके कार्य किस प्रकार बिना किसी बाधा या कठिनाई के पूरे हो गए।
जो लोग अपने जीवन में पूर्ण रूप से असफल रहे हैं, अंक-विज्ञान का ज्ञान उन्हें सफलता प्राप्त करा सकता है। जो सफल हैं उन्हें सफलता की सर्वोच्च ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है। जो व्यक्ति अंक-विज्ञान में दिलचस्पी लेगा, उसका समुचित अध्ययन करके उसके सिद्धान्तों को ठीक ढंग से अपनायेगा उसे जीवन में सफलताएं ही प्राप्त नहीं होंगी, उसका समूचा जीवन सुखद बन जायेगा। जीवन के संबंध में उसके मन में आशावादी धारणायें बनेंगी।
पचास वर्षों से अधिक समय तक अंक-विज्ञान का गहन अध्ययन करके और अनगिनत अनुभवों तथा प्रयोगों के पश्चात् मैंने अंक-विज्ञान के सम्बन्ध में जो कुछ भी लिखा है, उसकी सच्चाई पर मुझे पूर्ण विश्वास है। मैं पाठकों से यही अनुरोध करूँगा कि मैंने जो सिद्धान्त और नियम प्रतिपादित किए हैं उनका यदि वे सच्चाई और समझदारी से पालन तथा अनुसरण करेंगे तो उनके जीवन के शब्दकोश से संयोग जैसे शब्द लुप्त हो जायेंगे। क्योंकि संयोगों पर विश्वास करना अपने भगवान का अपमान करना है।
Reviews
There are no reviews yet.