Tarka Shastra Evam Vaigyanik Paddhati (तर्कशास्त्र एवं वैज्ञानिक पद्धति)
₹106.00
Author | Kedarnath Tiwari |
Publisher | Motilal Banarasidass |
Language | Hindi |
Edition | 2006 |
ISBN | 978-81-208-3065-3 |
Pages | 250 |
Cover | Paper Back |
Size | 14 x 2 x 22 (l x w x h) |
Weight | |
Item Code | MLBD0151 |
Other | Dispatched in 1-3 days |
10 in stock (can be backordered)
CompareDescription
तर्कशास्त्र एवं वैज्ञानिक पद्धति (Tarka Shastra Evam Vaigyanik Paddhati) पुस्तक पूर्णतः झारखंड एकेडमिक काउंसिल, राँची राज्य की इन्दीरमीडिएट परीक्षा के ‘दर्शनशास्त्र’ विषय के नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित है। यह नवीन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण तथा उपयोगी है, चूंकि इसके द्वारा कुछ ऐसे विषयों से उन्हें परिचित कराने की चेष्टा की गई है जो परम्परा से हटकर हैं और जिनमें आधुनिकता तथा वैज्ञानिकता के पुट हैं। पर ऐसे पाठ्यक्रम के साथ एक कठिनाई यह है कि इसमें सम्मिलित सभी विषयों का एक जगह एक ही पुस्तक में समावेश मिलना कठिन है। शायद अब तक तो ऐसी पुस्तक का सर्वथा अभाव ही है। मेसर्स मोतीलाल बनारसीदास की पटना शाखा के प्रबन्धक श्री कमलाशंकर सिंह सदैव विद्यार्थियों की ऐसी कठिनाइयों को दूर करने में तत्पर रहते हैं और अपने इसी प्रकार के स्वभाव के चलते उन्होंने कई बार मुझसे ऐसी पुस्तक लिखने का आग्रह किया। ईमानदारी से कहूँ तो मैं यह पुस्तक लिखने को कतइ तैयार नहीं था। पर उनके आग्रह के चलते अन्त में मुझे ऐसा करना पड़ा। अब पुस्तक विद्यार्थियों के सामने है। आशा है यह उनकी आवश्यकता को पूरा करेगी।
Reviews
There are no reviews yet.