Loading...
Get FREE Surprise gift on the purchase of Rs. 2000/- and above.
-15%

Vedo Me Nari (वेदो में नारी)

85.00

Author Dr. Shri Kapil Dev Dvivedi
Publisher Vishv Bharti Anusandhan Parishad
Language Sanskrit & Hindi
Edition 2022
ISBN 978-81-85246-16-1
Pages 146
Cover Paper Back
Size 14 x 2 x 22 (l x w x h)
Weight
Item Code VBRI0024
Other Dispatched in 1-3 days

 

10 in stock (can be backordered)

Compare

Description

वेदो में नारी (Vedo Me Nari)

पुस्तक-लेखन का उद्देश्य – वेद आर्य जाति का सर्वस्व है, मानव-मात्र का प्रकाश स्तम्भ और शक्ति स्रोत है। वेदों का प्रकाश संसार भर में फैलकर मानव-जीवन में व्याप्त निराशा, अज्ञान, अन्धकार, दुर्विचार, अनाचार, दुर्गुण, आधि-व्याधि और दिशा-भ्रम को दूर करे, जिससे ज्ञान, आचार, संयम और सुसंस्कृति का आलोक सर्वत्र व्याप्त हो। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए चारों वेदों से विभिन्न विषयों पर मन्त्रों का संकलन किया गया है। वेदों के मन्त्र सरल संस्कृत के तुल्य सुबोध और हृदयंगम हो सकें, इसलिए प्रत्येक मन्त्र का अन्वय, शब्दार्थ, अनुशीलन, टिप्पणी आदि देकर उसे सुगम बनाया गया है। साधारण हिन्दी जानने वाला व्यक्ति भी इस प्रकार वेदों के अमृत का रसास्वाद कर सकता है।

योजना का स्वरूप – इस वेदामृतम्-ग्रन्थमाला की योजना है कि वेदों में वर्णित सभी ज्ञान और विज्ञान के विषय पृथक् पृथक् ग्रन्थों में विषयानुसार वर्णित हों। इसलिए विषयानुसार वेदामृतम् ४० खण्डों में प्रकाशित करने की योजना है। इसके प्रथम ६ भाग ‘सुखी जीवन’, ‘सुखी गृहस्थ’, ‘सुखी परिवार’, ‘सुखी समाज’, ‘आचार शिक्षा’ और ‘नीति-शिक्षा’ नाम से प्रकाशित हो चुके हैं। सप्तम भाग ‘वेदों में नारी’ पाठकों के हाथों में समर्पित है।

व्याख्या की पद्धति – प्रत्येक मन्त्र को अत्यन्त सरल ढंग से समझाने के लिए सर्वप्रथम मन्त्र का अन्वय दिया गया है। अन्वय के अनुसार ही प्रत्येक शब्द का हिन्दी में अर्थ दिया गया है। तदनुसार मंत्र का हिन्दी में अर्थ है और उसके पश्चात् मंत्र का अंग्रेजी अनुवाद भी अंग्रेजी जानने वालों की सुविधा के लिए दिया गया है। अनुशीलन में मन्त्र का भाव व्याख्या के ढंग से समझाया गया है। मंत्र में व्याकरण आदि की दृष्टि से व्याख्या के योग्य शब्दों का प्रकृति-प्रत्यय आदि टिप्पणी में दिया गया है। इससे पाठक मंत्रों का अर्थ आदि सूक्ष्मता के साथ समझ सकेंगे।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Vedo Me Nari (वेदो में नारी)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Navigation
×